विश्व
महिला नेत्री को KISS करके भागा युवक, चल रहा था इंटरव्यू
jantaserishta.com
20 Aug 2023 3:15 PM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: अमेरिका के ब्रुकलिन में एक न्यूयॉर्क सिटी काउंसिलवुमन के साथ एक टीवी इंटरव्यू के दौरान जो हुआ वह हैरान करने वाला था. नेटवर्क रिपोर्टर हन्ना क्लिगर के अनुसार, ब्रुकलिन काउंसिलवुमन इन्ना वर्निकोव, एक रिपब्लिकन जो 48वें जिले का प्रतिनिधित्व करती हैं, गुरुवार को ब्राइटन बीच में सीबीएस न्यूयॉर्क को एक इंटरव्यू दे रही थीं. यहां अचानक एक शख्स ने आकर ऐसी हरकत की कि इन्ना को गुस्सा आ गया.
वीडियो में इससे पहले कि रिपोर्टर हन्ना से सवाल पूछ पाता, टोपी पहने एक आदमी अचानक वर्निकोव के बाईं ओर झपट्टा मारता है और उसके गाल पर चूमकर वहां से चला जाता है. हन्ना हैरान रह जाती हैं चिल्लाते हुए उसे अपशब्द कहती हैं. ये घटना कैमरे में कैद हो जाती है.
वीडियो में दिखता है कि हरकत करने के बाद सड़क पर चलने से पहले वह आदमी पीछे मुड़ता है, मुस्कुराता है और हंसता है. स्तब्ध काउंसिलवूमन चिल्लाती है. घटना के बाद वर्निकोव ने शुक्रवार को ट्वीट किया "मैं मतदाताओं से इस तरह के प्यार की उम्मीद नहीं करती, बहुत डरावना क्षण."
Stranger kisses Brooklyn Councilwoman @InnaVernikov during an interview on Brighton Beach @CBSNewYork pic.twitter.com/xCIg01SxbE
— Hannah Kliger (@HannahKliger) August 18, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





