विश्व

17वीं मंजिल से युवक ने लगाया छलांग...पांच महीने के बच्चे पर जा गिरा, मां के सामने मासूम ने तोड़ा दम

Deepa Sahu
5 Feb 2021 11:33 PM IST
17वीं मंजिल से युवक ने लगाया छलांग...पांच महीने के बच्चे पर जा गिरा, मां के सामने मासूम ने तोड़ा दम
x
एक शख्स ने आत्महत्या करने के मकसद से 17वीं मंजिल से छलांग लगा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: रूस में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो आपकी भी रूह कंपा देगा। दरअसल, यहां एक शख्स ने आत्महत्या करने के मकसद से 17वीं मंजिल से छलांग लगा दी। इस दौरान वह सड़क पर पांच महीने के बच्चे पर जा गिरा। इस हादसे में आत्महत्या करने वाले युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मासूम ने भी अपनी मां के सामने दम तोड़ दिया।

सीसीटीवी से सामने आया मामला
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा घटनाक्रम गुरुवार (4 फरवरी) को दक्षिण-पश्चिम वोरोनेझ में हुआ और सीसीटीवी में कैद हो गया। सीसीटीवी की फुटेज में नजर आ रहा है कि एक महिला प्रैम (बच्चा गाड़ी) में अपने बच्चे को लेकर टहल रही थी। जैसे ही उसने सड़क पार करने की कोशिश की, उसी दौरान एक शख्स प्रैम पर आ गिरा। इससे प्रैम टुकड़े-टुकड़े होकर सड़क पर बिखर गया।
बच्चे ने एंबुलेंस में तोड़ा दम
बताया जा रहा है कि प्रैम पर गिरे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, प्रैम में बैठे पांच महीने के बच्चे की मौत एंबुलेंस में हो गई। सीसीटीवी की फुटेज में नजर आ रहा है कि जैसे ही युवक प्रैम पर गिरता है, महिला अपने बच्चे को बचाने के लिए बदहवास हो जाती है, लेकिन वह खून में लथपथ हो गया।
घटना से हर कोई हैरान
इस हादसे से हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, हादसे के बाद महिला ने खून में लथपथ बच्चे को अपनी गोद में उठा लिया और मदद के लिए चीख-पुकार मचाने लगी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि युवक ने आत्महत्या की, जिसके लिए उसने 17वीं मंजिल से छलांग लगा दी। स्थानीय मीडिया का कहना है कि वह महिला का पहला बच्चा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस मामले में विस्तार से कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।


Next Story