विश्व

इमरान खान के लिए मसीहा बना युवक, गोली की दिशा बदल बचा ली जान

Subhi
4 Nov 2022 12:51 AM GMT
इमरान खान के लिए मसीहा बना युवक, गोली की दिशा बदल बचा ली जान
x
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई चीफ इमरान खान पर हमले के बाद पार्टी ने उनकी हेल्थ का अपडेट दिया है। पीटीआई लीडर ने कहा कि इमरान खान खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि यह हमला केवल इमरान खान पर नहीं बल्कि देश पर था।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई चीफ इमरान खान पर हमले के बाद पार्टी ने उनकी हेल्थ का अपडेट दिया है। पीटीआई लीडर ने कहा कि इमरान खान खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि यह हमला केवल इमरान खान पर नहीं बल्कि देश पर था। रैली के दौरान जिस शख्स ने फायरिंग की थी उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। उसने कबूलनामें में हैरान करने वाली वजहें गिनाई हैं। वहीं एक और लड़का ऐसा है जिसे सोशल मीडिया पर काफी तारीफ मिल रही है।

घटना के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर सीधा इमरान खान को निशाना बनाने की कोशिश करता है। इमरान खान उस दौरान अपने कंटेनर पर पार्टी के अन्य नेताओं के साथ खड़े थे। रैली में गाना बज रहा था। वह हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। तभी हमलावर ने बंदूक से निशाना लगाया। इतने में ही पीछे से आकर एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया। हमलावर का निशाना चूक गया। हालांकि नीचे से गोली चलाने की वजह से पीटीआई नेताओं के पैर पर गोली लगी। इमरान खान के भी पैर में ही चोट आई। उन्हें तत्काल लाहौर के अस्पतााल में शिफ्ट किया गया।

इमरान पर हमले का वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मैं इस युवक को सलाम करती हूं जिसने अपनी जान की परवाह किए बिना इमरान की जान बचा ली। यह देश तुम्हारा आभारी है। एक और यूजर ने लिखा, पाकिस्तान में जो कुछ हुआ यह शख्स उस घटना का हीरो है। उसने इमरान खान को मारने की साजिश नाकाम कर दी।

Next Story