विश्व

मिस्र नहीं इस देश में है दुनिया की सबसे खूबसूरत रहस्‍यमय ममी, 100 साल पहले किया गया था ममीफाई

Neha Dani
8 Aug 2022 9:47 AM GMT
मिस्र नहीं इस देश में है दुनिया की सबसे खूबसूरत रहस्‍यमय ममी, 100 साल पहले किया गया था ममीफाई
x
पालेर्मो के कैपुचिन कैटाकॉम्ब्स में 8000 से ज्यादा शव हैं, जिनमें से 163 बच्चे हैं।

रोम: ममी के बारे में आपने जरूर सुना होगा। उनकी तस्वीरें भी भयानक लगती हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी खूबसूरत ममी के बारे में सुना है? अगर नहीं तो आज हम आपको दुनिया की सबसे खूबसूरत ममी के बारे में बताएंगे। इटली की एक बच्ची की ममी को दुनिया की सबसे खूबसूरत ममी बताया गया है। इस लड़की को देखने पर आपको ये अहसास नहीं होगा कि ये एक बच्ची का शव है। ऐसा लगता है, जैसे कि एक छोटी बच्ची सो रही है। ये ममी रोसालिया लोम्बार्डो (Rosalia Lombardo) की है।



रोसालिया जब दो साल की थी तब उसकी मौत आज से लगभग 100 साल पहले हुई थी। हर साल रोसालिया की ममी को देखने के लिए हजारों लोग आते हैं। रोसालिया का जिक्र हो तो उससे जुड़ी कई अफवाहें भी सुनने को मिलती हैं। एक कांच के ताबूत में रोसालिया का शव बंद है। रोसालिया के बारे में कहा जाता है कि उसने कुछ टूरिस्ट को देख कर अपनी आंखें खोली। हालांकि इस थ्योरी को नकार दिया गया और इसे सिर्फ लाइट के कारण ऐसा होना बताया गया।


अच्छे से सुरक्षित है रोसालिया का शरीर
रोसालिया का शव इतनी अच्छी तरह सुरक्षित है कि कुछ लोग इसके शव को फेक भी बताते हैं। इसके कारण इस ममी के अंग का विश्लेषण किया गया, जिससे पता चला कि उसके अंग अभी भी ठीक-ठाक स्थिति में हैं। उसका मस्तिष्क अपने मूल आकार से केवल 50 फीसदी ही सिकुड़ा है। रोसालिया के सम्मान के चलते उसके शरीर पर डाले गए ब्लैंकेट को कभी वापस नहीं उठाया गया। लेकिन एक्स रे से पता चला कि उसके पैर और बांह अभी भी ठीक स्थिति में हैं।

100 साल पहले किया गया था ममीफाई
रोसालिया की मौत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। हालांकि उससे जुड़ी कहानियां बहुत हैं। एक कहानी कहती है कि उसे लगभग 100 साल पहले ममीफाई किया गया था। ऐसा इसलिए क्योंकि उसके पिता उसे छोड़ नहीं पा रहे थे। उसका नाम भी एक अफवाह से आया है, जिसके मुताबिक वह इटैलियन सेना के अधिकारी मारियो लोम्बार्डो की बेटी थी। पालेर्मो के कैपुचिन कैटाकॉम्ब्स में 8000 से ज्यादा शव हैं, जिनमें से 163 बच्चे हैं।

Next Story