विश्व

विश्व के सबसे बड़े आईलैंड, जहां पर नहीं है एक भी चींटी, जाने वजह

Shiddhant Shriwas
16 Sep 2021 5:26 AM GMT
विश्व के सबसे बड़े आईलैंड, जहां पर नहीं है एक भी चींटी, जाने वजह
x
चींटियां आपको हर जगह देखने को मिल जाएंगी। पूरी पृथ्वी पर शायद ही ऐसी कोई जगह होगी, जहां पर इनका बसेरा ना हो।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चींटियां आपको हर जगह देखने को मिल जाएंगी। पूरी पृथ्वी पर शायद ही ऐसी कोई जगह होगी, जहां पर इनका बसेरा ना हो। विश्व में भिन्न-भिन्न प्रकार की चींटियां मौजूद हैं, जिनमें से कुछ शांत हैं तो कुछ बहुत ही ज्यादा खतरनाक। आंकड़ों की मानें तो करीब 12 हजार से भी ज्यादा चींटियों की प्रजातियां पृथ्वी पर रहती हैं, जिनमें से ज्यादातर काली, भूरी और लाल रंग की हैं। अफ्रीका में तो कुछ चींटियां इतनी ज्यादा घातक हैं, कि उनके काटने के बाद पल भर में ही इंसान की मौत हो सकती है। पर क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसी भी जगह है, जहां पर एक भी चींटी नहीं है? इस जगह का नाम ग्रीनलैंड है। ग्रीनलैंड विश्व का सबसे बड़ा आईलैंड है। यहां आने के बाद आपको एक भी चींटी देखने को नहीं मिलेंगी। आपको बता दें कि मौसम और जलवायु चींटियों के विकास और उनके प्रजनन में काफी सहायक होते हैं।

ग्रीनलैंड का मौसम काफी ठंडा रहता है। इस कारण चींटियों के सर्वाइवल के लिए यहां का पारिस्थितिकी तंत्र उपयुक्त नहीं है। वैज्ञानिकों की मानें तो ठंडा मौसम और जलवायु चींटियों को नकारात्मक तौर पर प्रभावित करता है। इस वजह से यहां पर एक भी चींटी मौजूद नहीं है।

ग्रीनलैंड एक बेहद ही ठंडा स्थान है। ये आईलैंड पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव पर स्थित है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते यहां का तापमान हमेशा ठंडा रहता है। ठीक ऐसी ही स्थिति पृथ्वी के दक्षिणी ध्रुव अंटार्कटिका में भी है। इस वजह से अंटार्कटिका में भी चीटियां नहीं पाई जाती हैं।

विशेषज्ञों का ये भी कहना है कि ठंडा तापमान तो एक बड़ा कारण है, जिसके चलते यहां पर चीटियां नहीं रहती। उसके अलावा चींटियों के लिए यहां पर कोई फूड चैन भी नहीं है। फूड चैन ना होने के कारण वो यहां पर सर्वाइव नहीं कर सकती हैं।

ग्रीनलैंड विश्व का सबसे बड़ा आईलैंड है। ये जगह बेहद ही खूबसूरत है, जिसका एक बहुत बड़ा हिस्सा बर्फ से ढका हुआ है। अक्सर कई लोग ग्रीनलैंड में घूमने के लिए जाते हैं। राजनीतिक रूप से इस जगह का संबंध यूरोप से है, पर भौगोलिक दृष्टि से ये जगह नॉर्थ अमेरिका का हिस्सा है।


Next Story