विश्व
'दुनिया हो जाए अलर्ट', काराकास में धमाकों के बाद कोलंबियाई राष्ट्रपति ने यूएन से की हस्तक्षेप की मांग
jantaserishta.com
3 Jan 2026 2:43 PM IST

x
काराकास: वेनेजुएला की राजधानी काराकास में शनिवार को कई धमाकों की आवाज सुनाई दी। दावा किया जा रहा है कि अमेरिका ने वेनेजुएला पर ये हमले किए हैं। हालांकि, अमेरिका की तरफ से इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस बीच कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने पूरी दुनिया को अलर्ट पर रहने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की मांग की है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने लिखा, "अभी वे काराकास पर बमबारी कर रहे हैं। पूरी दुनिया अलर्ट हो जाए, उन्होंने वेनेजुएला पर हमला किया है। वे मिसाइलों से बमबारी कर रहे हैं। ओएएस और यूएन को तुरंत मिलना चाहिए।"
एक दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, "कोलंबिया कल से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सदस्य है और इसे तुरंत बुलाया जाना चाहिए। वेनेजुएला के खिलाफ हमले की अंतर्राष्ट्रीय वैधता तय करें। पीएमयू को कुकुटा में सक्रिय किया गया है और सीमा पर ऑपरेशनल प्लान है।"
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, धमाकों की आवाज के बाद राजधानी में टेलीकम्युनिकेशन सेवा में थोड़ी रुकावट की खबर सामने आ रही है। हालांकि, अमेरिका की तरफ से अब तक इन धमाकों को लेकर किसी भी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
बता दें, इन धमाकों की आवाज ऐसे समय में आई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने लगातार वेनेजुएला पर कार्रवाई की चेतावनी दी और दबाव बनाने के लिए कई प्रतिबंध भी लगाए थे। अमेरिका ने वेनेजुएला में ग्राउंड ऑपरेशन की संभावना के बारे में चेतावनी दी थी। दबाव बनाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ने वेनेजुएला पर बैन बढ़ाए हैं, इलाके में अमेरिकी सेना की मौजूदगी बढ़ाई, और कैरिबियन व पैसिफिक में जहाजों पर ड्रग ट्रैफिकिंग का आरोप लगाया। कैरेबियन सागर में बीते समय में अमेरिकी सेना की कार्रवाई की जानकारी भी सामने आई।
इससे पहले सीआईए ने पिछले साल दिसंबर 2025 में वेनेजुएला के तट पर एक डॉक फैसिलिटी पर ड्रोन हमला किया था। सूत्रों ने बताया कि इस हमले में एक दूर के डॉक को निशाना बनाया गया था, जिसके बारे में अमेरिकी अधिकारियों का मानना था कि इसका इस्तेमाल वेनेजुएला का एक गैंग ड्रग्स स्टोर करने और उन्हें शिपमेंट के लिए नावों पर भेजने के लिए कर रहा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





