विश्व

दुनिया को है इंतजार, इधर तानाशाह किम जोंग ने सीक्रेट तरीके से लगवा ली कोरोना वैक्सीन, इस देश ने की मदद

jantaserishta.com
1 Dec 2020 12:47 PM IST
दुनिया को है इंतजार, इधर तानाशाह किम जोंग ने सीक्रेट तरीके से लगवा ली कोरोना वैक्सीन, इस देश ने की मदद
x

फाइल फोटो 

उत्तर कोरिया के साथ अपनी दोस्ती निभाते हुए तानाशाह किम जोंग उन और उसके पूरे परिवार को चीन ने अपनी कोरोना वायरस वैक्सीन दी है.

उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने कोरोना वैक्सीन लगवा ली है. 19fortyfive.com ने जापान के दो खुफिया सूत्रों के हवाले से यह दावा किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, किम जोंग के साथ-साथ नॉर्थ कोरिया के कई अन्य हाई रैंक अधिकारियों और किम के परिवार के लोगों को भी कोरोना वैक्सीन लगाई गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन सरकार ने नॉर्थ कोरिया को सीक्रेट कोरोना वैक्सीन की सप्लाई की. बीते दो से तीन हफ्ते के भीतर ही किम जोंग और अन्य लोगों को वैक्सीन लगाई गई है.
इससे पहले रॉयटर्स की रिपोर्ट में कहा गया था कि एस्ट्राजेनका कंपनी की कोरोना वैक्सीन के डेटा हैक करने के पीछे नॉर्थ कोरिया को संदिग्ध के तौर पर देखा जा रहा है. वहीं, नॉर्थ कोरिया कोरोना वायरस से काफी अधिक जूझ रहा है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर देश में कोरोना मरीजों की संख्या कितनी है, ये आंकड़ा जारी नहीं किया गया है.
पहले से ही नॉर्थ कोरिया की बड़ी आबादी गरीबी का सामना कर रही है और कोरोना की वजह से देश की आर्थिक हालत और खराब होने लगी है. नॉर्थ कोरिया कई तरह के आर्थिक प्रतिबंधों का भी सामना कर रहा है.
कोरोना से बचने के लिए नॉर्थ कोरिया ने जनवरी में ही अपनी सीमा बंद कर दी थी. हालांकि, इसके बावजूद कथित तौर से नॉर्थ कोरिया में कोरोना के कुछ मामले पहुंच गए. पिछले महीने एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि नॉर्थ कोरिया ने अपने देश में कोरोना पीड़ितों को सीक्रेट कैंप में भूखे मरने के लिए छोड़ दिया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story