विश्व

OMG! महिलाओं ने शादी की, कंपनी हैरान, भेजा था ट्रिप पर

jantaserishta.com
25 Aug 2022 11:01 AM IST
OMG! महिलाओं ने शादी की, कंपनी हैरान, भेजा था ट्रिप पर
x

 न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

एक कंपनी की ओर से 2 महिला स्टाफ को एक ट्रिप पर भेजा गया. ट्रिप के दौरान उन्हें होटल में अपना कमरा शेयर करना था. एक कमरे में वक्त गुजारने के दौरान दोनों को एक-दूजे से प्यार हो गया. फिर क्या था, उनके बीच प्यार का इजहार भी हुआ और हाल ही में दोनों महिलाओं ने शादी भी कर ली. अब कपल ने अपनी खूबसूरत लव स्टोरी शेयर की है.

सोलस्ट्रैंड में कपल का प्यार परवान चढ़ना शुरू हुआ था. यह नॉर्वे की सबसे खूबसूरत होटल्स में से एक है. हर साल, इडा स्कीबेनेस की कंपनी सोलस्ट्रैंड से कुछ दिनों के लिए रिमोर्ट वर्किंग करती है.
साल 2014 में पहली बार कंपनी ने इडा को रिमोर्ट वर्किंग के लिए भेजा था. खास बात यह है कि उनके साथ हन्ना आरडल भी सोलस्ट्रैंड जा रही थीं. हन्ना, इडा की टीममेट थीं.
इडा के कंपनी ज्वॉइन करने के कुछ ही समय के बाद दोनों की दोस्ती हो गई. तब इडा शादीशुदा थीं और रिलेशनशिप को लेकर फोकस्ड थीं. वहीं, हन्ना सिंगल पैरेंट थीं. उनकी बेटी पढ़ाई के लिए अमेरिका शिफ्ट होने वाली थीं. लेकिन बीतते समय के साथ हालात बदलने लगे. इडा का तलाक हो गया. हन्ना बेटी के जाने के बाद अकेले रहने लगीं और ऑफिस के दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने लगीं. हन्ना और इडा करीब आने लगे.
हन्ना और इडा एक ही प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे. वह घंटों प्रोजेक्ट पर काम करते रहते थे और फिर साथ में डिनर और ड्रिंक करने लगे. उस वक्त को याद करते हुए इडा और हन्ना ने कहा कि 'बिना महसूस किए हम डेटिंग कर रहे थे'. लेकिन तब तक इडा को नहीं लगता था कि हन्ना रिलेशनशिप के लिए तैयार है.
ऐसे में इडा ने सोचा कि सोलस्ट्रैंड ट्रिप के दौरान सबकुछ क्लियर कर लेंगी. वह भी तब जब संयोग से इडा और हन्ना एक ही रूम में रहने वाले थे.
सोलस्ट्रैंड की पहली रात थी. दोनों अपने-अपने बेड पर लेटी हुई थीं. इसी बीच हन्ना ने कहा- मैं जानती हूं कि हम दोनों करीबी दोस्त बन गए हैं और मैं तुम्हें एक सच्चे दोस्त की तरह प्यार करती हूं.
हन्ना ने उस वाकये को याद करते हुए CNN को बताया- लेकिन जब मैं उसे दोस्त बोल रही थी उसी समय मुझे महसूस हुआ कि हमारा रिश्ता इससे कहीं बढ़कर है.
हन्ना की इन बातों को सुनकर इडा हैरान रह गई. इडा ने कहा- हमलोगों ने बातचीत की, किस किया. और फिर दोनों ने इसके बारे में आगे बात करने का फैसला कर लिया.
इसके बाद ट्रिप खत्म होने से पहले दोनों ने एक-दूसरे को एक-एक कार्ड दिया. कार्ड में दोनों ने एक-दूसरे के लिए अपनी फीलिंग जाहिर की थी. धीरे-धीरे दोनों और क्लोज होने लगे. सोलस्ट्रैंड ट्रिप के 6 महीने बाद दोनों एक दूसरी ट्रिप पर गए और लौटकर हन्ना ने रिलेशनशिप के बारे में बेटी को बताया.
साल 2016 में हन्ना और इडा साथ में शिफ्ट हो गए. फिर दोनों ने शादी की बात शुरू कर दी. सोलस्ट्रैंड की पहली ट्रिप के तीन साल बाद वे दोनों फिर से उसी जगह पर पहुंचे और यहां कंपनी के लोगों के सामने इडा ने हन्ना को प्रपोज कर दिया. फिर दोनों ने इसी साल (2022) शादी कर ली.
हन्ना और इडा अब साथ काम नहीं करती हैं. कुछ साल पहले ही इडा ने कंपनी छोड़ दी थी. कंपनी की तरफ से तब कपल को सोलस्ट्रैंड की फ्री ट्रिप गिफ्ट की गई थी. कपल की चाहत है कि शादी की 50वीं सालगिरह इसी होटल में मनाई जाए.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story