विश्व

महिला के दावे पर मचा तहल‍का, 25 साल में है 14 साल का बेटा

jantaserishta.com
3 March 2022 2:13 PM IST
महिला के दावे पर मचा तहल‍का, 25 साल में है 14 साल का बेटा
x

नई दिल्ली: टिकटॉक वीडियो (TikTok Viral Video) में एक महिला ने दावा किया है कि वह 25 साल की है, उनका बेटा 14 साल का है. वायरल वीडियो में उन्‍होंने अपने 14 साल के बेटे को 'बोनस सन' (Bonus Son) कहा है.

टिकटॉक पर जो वीडियो उन्‍होंने शेयर किया है, उसमें कहा कि 'कम उम्र की मां' होना उन्‍हें बहुत अच्‍छा लगता है. उन्हें अपने बेटे से काफी प्यार है.
इस महिला का नाम कर्टनी ली हेविट है. उन्‍होंने बताया कि उन्‍हें ऑनलाइन ट्रोल किया गया, क्‍योंकि उनकी उम्र और उनके बेटे की उम्र में बहुत कम फासला है. कर्टनी ने जो वीडियो टिकटॉक पर शेयर किया है, इसमें वह एक रैप सॉन्‍ग को गाती हुई दिख रही हैं.
वीडियो में लिखा है, 'जब आप 25 साल के हुए तो आपका 14 साल का 'बोनस सन' है. हमने पहला वीडियो एक साथ किया है, इसने तहल‍का मचा दिया है'.
कर्टनी के इस वीडियो को टिकटॉक पर अब तक 1 करोड़ 60 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं. उनके इस वीडियो से कई यूजर्स भी कंफ्यूज हो गए. वैसे बोनस का आशय 'सौतेले रिश्‍तेदार' के तौर पर भी निकलता है. लेकिन महिला ने ये बात स्‍पष्‍ट पर नहीं की है कि ये उनका सौतेला बेटा है, ऐसे में यूजर्स भी कंफ्यूज हो गए.
यूजर्स ने पूछा 'बोनस सन' का क्‍या मतलब?
कर्टनी ली हेविट का ये वीडियो टिकटॉक पर वायरल हुआ तो इस पर कई लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं. यूजर्स पूछ रहे हैं कि आखिर बोनस सन का मतलब क्‍या होता है? एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ' मुझे लगा कि ये आपका असली बेटा होगा. क्‍या ये आपके पास तब आ गया जब आप 11 साल की थीं? वहीं एक यूजर ने तो ये भी कमेंट करते हुए लिख डाला, 'ये गणित समझ नहीं आ रहा है, कोई मुझे समझाये जरा'.
यूजर्स के कमेंट का दिया जवाब
वहीं कर्टनी ने इस वीडियो का एक फॉलोअप वीडियो भी बनाया है. जिसमें उन्‍होंने लोगों के सवालों के जवाब दिए हैं. कर्टनी से एक यूजर ने सवाल पूछा' 'मुझे आपका मतलब समझ नहीं आया कि 'बोनस सन' कहने से आपका मतलब क्‍या है? क्‍या आप इसे विस्‍तार से समझा सकते हैं?
इस पर कर्टनी ने जवाब दिया, वह बोलीं- ' मैं वीडियो करने के मामले में नई हूं. लेकिन मुझे ये अच्‍छा लग रहा है, मुझे माफ करिएगा अगर आप इसे देखकर निराश हुए हो.' आगे उन्‍होंने कहा, 'मेरे टिकटॉक पर आपका स्‍वागत है'. मैं किसी के सवाल पूछने से व्‍यथित नहीं हूं. 'बोनस मदर' होना कमाया जाता है, वहीं सौतेली मां (Step Mother) वह होती है जो किसी पिता से शादी करती है. उनके इस पोस्‍ट को 2 लाख 32 हजार से अधिक लोगों ने देखा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story