विश्व
सनकी दीमक: हैरी पॉटर का दावा करने वाली महिला ने कार से जज को कुचलने फिर बच्चे को मारी टक्कर
Rounak Dey
12 April 2021 4:15 AM GMT

x
वहां वह पुलिस को अकड़ दिखाती रही, लेकिन पुलिस उसे कार से बाहर निकालने में सफल रही।
हैरी पॉटर होने का दावा कर रही फ्लोरिडा की एक महिला ने हिट एंड रन मामले में न्यूयॉर्क की संघीय न्यायाधीश को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। उसके बाद भागने के चक्कर में कार को फुटपाथ पर मोड़ने के दौरान महिला ने 6 वर्षीय एक लड़के को भी कुचल दिया, जो घायल है।
जिला जज 75 वर्षीया सैंड्रा फ्यूरस्टेन की मौत के मामले में 23 वर्षीय नस्तासिया स्नेप पर हत्या और गुंडागर्दी के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बच्चे एंथनी ऑवचिनिकोव को अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी हालत का पता नहीं चला है।
बोका रैटन पुलिस ने कहा है कि स्नेप बेतरतीब ढंग से कार चला रही थी। जज को कुचलने के बाद उसने बच्चे को टक्कर मार दी और पड़ोस के डिलरे समुद्र तट पर चली गई। वहां वह पुलिस को अकड़ दिखाती रही, लेकिन पुलिस उसे कार से बाहर निकालने में सफल रही।

Rounak Dey
Next Story