विश्व

बुजर्ग को महिला ने रंगे हाथों पकड़ा, बेटियों की छिपकर ले रहा था तस्वीर, उसके बाद...

jantaserishta.com
19 May 2021 1:44 PM IST
बुजर्ग को महिला ने रंगे हाथों पकड़ा, बेटियों की छिपकर ले रहा था तस्वीर, उसके बाद...
x

DEMO PIC

चौंकाना वाला घटनाक्रम सामने आया है.

फ्लोरिडा: अमेरिका (US) के फ्लोरिडा (Florida) में एक चौंकाना वाला घटनाक्रम सामने आया है. यहां एक बुजर्ग व्‍यक्ति छिपकर लड़कियों (Girls) की फोटो ले रहा था. इसी बीच एक महिला ने उसे पकड़ लिया. यह मामला फ्लोरिडा के समुद्र तट का है. महिला ने इस बुजुर्ग (Old Man) को अपनी बेटियों की छिपकर तस्‍वीरें लेते रंगे हाथों पकड़ लिया था.

सोशल मीडिया पर शेयर किया मामला
इस महिला ने बाद में सोशल मीडिया पर यह मामला शेयर किया. साथ ही एक वीडियो भी डाला. इसमें एक महिला 2 पुरुषों के पास जाते हुए दिखाई देती है. यह लोग आपस में बातचीत कर रहे हैं. महिला के मुताबिक, इनमें से एक आदमी ने चोरी से समुद्र तट पर घूम रही लड़कियों की तस्वीरें लीं. महिला उस आदमी से सारी तस्‍वीरें (Photos) हटाने के लिए कहती है. वह आदमी तुरंत तैयार हो जाता है और एक फोटो डिलीट कर देता है. इसी बीच महिला उस पुरुष का मोबाइल देखती है और कहती है यहां तो ऐसी कई फोटो हैं. इन सभी को डिलीट करें. इस पर आदमी आना-कानी करता है.
सारी लड़कियों को किया इकट्ठा
मोबाइल में ढेर सारी फोटो को देखकर महिला को उस आदमी पर गुस्सा आ जाता है. वह मोबाइल में अपनी और बेटियों की तस्‍वीरें खोजती है. इसके बाद महिला चिल्‍लाती है, 'इन सभी फोटो को अभी डिलीट (Delete) करो.'
महिला बीच पर दूसरी लड़कियों को चेतावनी देते हुए कहती है, 'यह आदमी सभी लड़कियों की तस्वीरें ले रहा है. यह गंदा काम है.' तब वह आदमी कहता है, 'मेरे पास आपकी फोटो नहीं है.' महिला तब भी नहीं मानती है और आखिरकार सारी फोटो डिलीट कराकर ही मानती है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story