विश्व

महिला ने शारीरिक संबंध बनाने के बाद अपने पार्टनर का घोंटा गला, लाश के कई टुकड़े किए

jantaserishta.com
2 March 2022 3:08 PM IST
महिला ने शारीरिक संबंध बनाने के बाद अपने पार्टनर का घोंटा गला, लाश के कई टुकड़े किए
x

नई दिल्ली: एक महिला ने शारीरिक संबंध बनाने के बाद अपने पार्टनर के गले में लगी चेन से उसका गला घोंट दिया. मौत के बाद महिला ने पार्टनर के शरीर के कई टुकड़े कर दिए. उसके सिर को बाल्टी में डालकर छोड़ दिया. और शरीर के दूसरे हिस्सों को अलग-अलग जगह छिपा दिया. इससे पहले कपल ने ड्रग्स लिया था और नशे में ही दोनों ने गले में चेन भी बांध लिया.

मामला अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य का है. यहां ग्रीन बे शहर की पुलिस ने एक 24 साल की महिला को गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला का नाम टेलर एस. है. महिला पर जानबूझकर हत्या करने, शव को बुरी तरह नष्ट करने और थर्ड डिग्री यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस को पीड़ित का शव ग्रीन बे के एक घर से मिला. खुफिया पुलिस ने कहा कि टेलर को आखिरी बार पीड़ित के साथ ही देखा गया था. वहीं पुलिस ने कहा कि जब उन्होंने महिला को पहली बार देखा तब उसके कपड़ों और हाथ पर खून लगा था. मिली शिकायत के मुताबिक जब पुलिस ने टेलर की गाड़ी में छानबीन की तो उन्हें पीड़ित का पैर और शरीर के दूसरे कई हिस्से भी मिले.
मिली शिकायत के मुताबिक वारदात वाली जगह पर ड्रग्स के इस्तेमाल और खून साफ करने के सबूत मिले हैं. जब पुलिस ने टेलर से पूछा- क्या हुआ है? तो महिला ने जवाब दिया- ये अच्छा सवाल है.
टेलर ने पुलिस से कहा कि वो नशे में थी. पुलिस का मानना है कि महिला ने पीड़ित के साथ मेथामफेटामाइन नाम का ड्रग्स लिया था. इसके बाद पीड़ित ने अपने गर्दन से चेन बांध लिया. और दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए. बाद में महिला ने नशे की वजह से ही पार्टनर की हत्या कर दी.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story