विश्व

OMG! महिला के उड़ गए होश, सुबह हुआ कुछ ऐसा...

jantaserishta.com
24 Dec 2022 3:31 PM IST
OMG! महिला के उड़ गए होश, सुबह हुआ कुछ ऐसा...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

सास ने उसे इसके पीछे की पूरी कहानी बताई.
नई दिल्ली:एक नई नवेली दुल्हन को उसकी सास ने ऐसा सरप्राइज दिया कि वो हैरान रह गई. शादी के दो दिन बाद ही सास ने दुल्हन से सुबह जल्दी उठकर कमरे में झाड़ू लगाने के लिए कह दिया. जब दुल्हन झाड़ू लगाने के लिए उठी तो देखा फर्श पर पैसे ही पैसे बिखरे पड़े हैं. बाद में सास ने उसे इसके पीछे की पूरी कहानी बताई.
दरअसल, यह मामला चीन के शेडोंग प्रांत का है. यहां जू सरनेम वाली एक नवविवाहिता जब शादी के दो दिन बाद अपने कमरे की सफाई कर रही थी तो उसे जमीन पर ढेर सारे नोट पड़े मिले. इन नोटों को उसकी सास ने ही बिखेरा था. सास ने बताया कि ऐसा शादी की एक पारंपरिक रस्म को निभाने के लिए किया गया था.
किंगदाओ ट्रांसपोर्ट रेडियो की रिपोर्ट के अनुसार, जू को उसकी सास ने जल्दी उठकर अपने बेडरूम में झाडू लगाने के लिए कहा था. जब जू सुबह उठी और कमरे की सफाई करना शुरू किया, तो उसे कई सारे नोट पूरे फर्श पर बिखरे हुए मिले. इतने सारे पैसे देखकर जू सोच में पड़ गई.
बाद में उसकी सास ने बताया कि नोट Sao Fu नामक एक पारंपरिक प्रथा के तहत कमरे में बिखेरे गए थे. इस प्रथा के अनुसार, दुल्हन को शादी के बाद तीसरे दिन नए घर में झाडू लगाना चाहिए और पैसे बटोरने चाहिए. मान्यता है कि इससे बरकत होती है.
जू कहती हैं कि झाड़ू लगाने से पहले मैंने अपने पति को जगाया और उनसे वीडियो बनाने के लिए कहा. बाद में इस वीडियो को चीनी सोशल मीडिया पर अपलोड किया और देखते ही देखते ही ये वायरल हो गया. झाड़ू लगाते हुए जू ने मजाक में कहा- मैंने पहले कभी फर्श को इतना साफ नहीं किया था. इस वीडियो को अब तक 40 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story