विश्व

महिला के उड़ गए होश, कपड़ों के कारण ऑफिस पहुंचते ही...मचा बवाल

jantaserishta.com
25 Oct 2022 11:51 AM IST
महिला के उड़ गए होश, कपड़ों के कारण ऑफिस पहुंचते ही...मचा बवाल
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
डीप वी-नेक टॉप और ब्लैक ट्राउजर पहन रखा था.
नई दिल्ली: एक महिला ने दावा किया है कि पहनावे की वजह से उन्हें ऑफिस से घर भेज दिया गया. महिला ने वीडियो बनाकर पूरी आपबीती सुनाई जो वायरल हो गई है. वीडियो पर कई लोगों ने कहा कि महिला के पहनावे की वजह से शायद लोग डिस्ट्रैक्ट हो रहे थे. लेकिन ज्यादातर लोगों ने कहा कि महिला सुंदर और प्रोफेशनल दिख रही हैं. दरअसल, महिला ने डीप वी-नेक टॉप और ब्लैक ट्राउजर पहन रखा था.
महिला ने उस ड्रेस में अपना एक वीडियो टिकटॉक पर पोस्ट किया और लोगों से उनकी राय मांगी. @NotMarieDee के नाम से वीडियो शेयर करते हुए महिला ने टिकटॉक यूजर्स से पूछा कि कंपनी की इस कार्रवाई के बाद क्या उन्हें जॉब छोड़ देना चाहिए.
हालांकि, कंपनी को महिला की ड्रेस में क्या दिक्कत दिखी यह साफ नहीं किया गया है. माना यह जा रहा है कि टॉप काफी डीप वी-नेक थी इसलिए उन्हें घर भेजा गया होगा. वीडियो पोस्ट करते हुए महिला ने लिखा- क्या मुझे जॉब छोड़ देना चाहिए?
महिला बोलीं- इस आउटफिट के लिए मुझे घर भेज दिया गया. टिकटॉक पर महिला का वीडियो देख कई लोगों ने अपनी राय भी दी. कई लोगों ने माना कि महिला का पहनावा उन्हें डिस्ट्रैक्ट कर रहा है.
एक यूजर ने लिखा- मैं भी डिस्ट्रैक्ट हो सकता था. दूसरे ने लिखा- कंपनी ने जायज फैसला लिया. हालांकि, तीसरे यूजर ने कपड़ों के रंग को लेकर मजाकिया अंदाज में लिखा- पर्पल रंग के साथ ब्लैक क्लैश कर रहा है.
लेकिन दूसरा पक्ष महिला के साथ भी खड़ा दिखाई दिया. कई लोगों का मानना है कि महिला उस आउटफिट में बहुत अच्छी दिख रही थीं और उन कपड़ों में वह कैसी दिख रही हैं इसके लिए उन्हें सजा नहीं मिलनी चाहिए.
एक यूजर ने लिखा- आप बहुत अच्छी और प्रोफेशनल दिख रही हैं. दूसरे ने लिखा- इस आउटफिट में क्या दिक्कत है, मेरे समझ से बाहर है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story