विश्व

महिला जेलर को हुआ प्यार, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
30 July 2022 4:28 PM IST
महिला जेलर को हुआ प्यार, फिर जो हुआ...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: एक महिला जेलर को अपनी ही जेल में बंद कैदी से प्‍यार हो गया. प्‍यार में डूबी महिला जेलर ने कैदी के लिए कई आईफोन की स्‍मगलिंग की. उनके बीच खूब बातें होती थीं. जेलर अपने प्रेमी को इस बात के लिए भी ताकीद कर देती थी कि जेल में कब चेकिंग होगी, ताकि स्‍मगलिंग वाला सामान छिपाया जा सके. लेकिन अब यह जेलर, खुद जेल के अंदर सजा काट रही है.

महिला जेलर एमा जॉनसन को डर्बी क्राउन कोर्ट (ब्रिटेन) के जज जोनाथन बेनेट ने 15 महीने कैद की सजा सुनाई, वहीं उनकी नौकरी से भी छुट्टी कर दी गई है. एमा के जेल में बने प्रेमी मार्कस सोलोमोन को भी 13 महीने की सजा सुनाई गई.
जज ने अपने फैसले में कहा, 'मैं यह बात स्‍वीकार कर सकता हूं कि आपको कैदी से प्यार हो गया, लेकिन जेलर अपनी नौकरी गर्व के साथ करते हैं. जब इस तरह से भरोसे का दुरुपयोग किया जाता है तो यह जरूरी है कि ऐसे लोगों को भी सजा मिले.'
जज ने यह भी कहा कि कैदी मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं, जबकि संसद इसे अपराध घोषित कर चुकी है. मोबाइल फोन की स्‍मगलिंग बड़ी संख्‍या में हुई है.
कोर्ट में जिरह के दौरान यह भी सामने आया कि जेलर एमा जॉनसन और कैदी मार्कस सोलोमन के बीच खूब बातें होती थीं. मार्कस स्‍मगलिंग होकर आए फोन जेल के अंदर बेचते थे. इससे जो कमाई होती थी, उसका पैसा जॉनसन के खाते में जाता था. दोनों के मैसेज कोर्ट के अंदर पेश किए गए, उसमें यह स्‍पष्‍ट था कि दोनों कई तरह के आईफोन खरीदने और बेचने की बातें कर रहे थे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story