विश्व

ये क्या! महिला की उम्र 52 साल, 11 बार कर चुकी है शादी, अब...

jantaserishta.com
2 Dec 2021 10:45 AM IST
ये क्या! महिला की उम्र 52 साल, 11 बार कर चुकी है शादी, अब...
x

नई दिल्ली: 52 वर्षीय अमेरिकी महिला जिसकी 11 बार नौ अलग-अलग पुरुषों से शादी हो चुकी है, वह अब फिर से नया पार्टनर तलाश रही है. महिला का नाम मोनेट (Monette) है, जिसे 'शादी करने की लत' (Woman Addicted To Marriage) है.

'मिरर यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक, मोनेट कहती हैं कि जब वह छोटी थी तो अपने भाई के दोस्तों से शादी करने की कल्पना करती थी. हाई स्कूल की पढ़ाई खत्म होने के तुरंत बाद मोनेट ने पहली शादी की थी. इसके बाद उन्होंने नौ अलग-अलग पुरुषों से 11 बार शादी की. लेकिन इनमें से कोई भी शादी लंबे समय तक नहीं चल सकी.
मोनेट अब 52 साल की हो गईं हैं, लेकिन आज भी वो एक परफेक्ट पार्टनर की तलाश में हैं. TLC न्यूज चैनल से बात करते हुए मोनेट ने कहा कि वो इससे भी अधिक लोगों से शादी कर सकती थी. उसे 28 और शादी के प्रपोजल मिले थे.
52 वर्षीय महिला ने कहा कि बार-बार शादी टूटने से वो निराश नहीं है. मोनेट अब 57 वर्षीय जॉन (John) को दो साल से अधिक समय से डेट कर रही हैं, जो पहले भी दो बार उससे शादी कर चुका है.
जॉन ने कहा, 'हम ऑनलाइन मिले थे. कुछ समय बाद मैंने मोनेट को बताया कि मैं उससे प्यार करता हूं. मैं खुद की भावनाओं को व्यक्त करने में विश्वास करता हूं. मुझे जो सही लगा, उसे किया.' मोनेट और जॉन जल्द ही शादी कर सकते हैं. इस तरह मोनेट की ये 12वीं शादी होगी.
मोनेट का कहना है कि पांचवें नंबर का पति शायद मेरे लिए सबसे अच्छा था. छठवें नंबर का पति भी काफी अच्छे स्वभाव का था, इसलिए मैंने उससे दो बार शादी रचाई थी. आठवें नंबर के पति को मैं ऑनलाइन मिली और फिर एक हफ्ते बाद उससे शादी कर ली. वहीं नौवें नंबर का पति एक करिश्माई व्यक्तित्व का धनी था. महिला ने कहा कि दसवें नंबर के पति को मैं स्कूल टाइम से जानती थी. वह एक बहुत अच्छा इंसान है, लेकिन बाद में मुझे लगा हमें बस दोस्त ही बने रहना चाहिS, इसलिए हम अलग हो गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story