विश्व

बाथरूम में नहाने गई थी महिला, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
10 Sept 2022 12:16 PM IST
बाथरूम में नहाने गई थी महिला, फिर जो हुआ...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।

नई दिल्ली: सांप को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है. सोचिए अगर सांप आपके बाथरूम में ही दिख जाए तो फिर क्या हालत होगी? वो भी छोटा-मोटा नहीं, बल्कि 12 फीट लंबा. जाहिर तौर पर किसी के भी होश उड़ सकते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ थाईलैंड में एक महिला के साथ.

दरअसल, महिला अपने बेडरूम से अटैच बाथरूम में गई थी. तभी उसकी नजर 12 फीट लंबे एक अजगर पर पड़ गई. अजगर बाथटब के ऊपर रेंगता हुआ आगे बढ़ रहा था. ये देखते ही महिला के होश उड़ गए.
उसने तुरंत स्थानीय वन विभाग टीम को इस बारे में सूचित किया. जिसके बाद टीम ने विशालकाय अजगर को महिला के घर से रेस्क्यू किया और फिर उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया. इस घटना एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अजगर को बाथरूम में रेंगते हुए देखा जा सकता है.
अजगर इतना बड़ा था कि उसका एक सिरा बाथटब पर था, वहीं दूसरा सिरा जमीन पर. वह लंबा होने के साथ-साथ काफी मोटा भी था. उसे देखकर कोई भी सहम सकता था.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर NowThisNews नाम के पेज से 9 सितंबर को पोस्ट किया गया था, जो अब वायरल हो रहा है. वीडियो को अब तक 5 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. जबकि हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है.
वीडियो के कैप्शन में लिखा है- एक 12 फीट का अजगर थाईलैंड में एक महिला के बाथरूम में घुस गया. वो महिला की पालतू बिल्ली के बच्चों के करीब पहुंच गया था. वह उन्हें निगल सकता था. गनीमत रही कि सांप को वन विभाग की टीम की ओर से सुरक्षित बाथरूम से हटा दिया गया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story