विश्व

CCTV वीडियो के कारण महिला को आया गुस्सा, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
15 Sept 2022 4:39 PM IST
CCTV वीडियो के कारण महिला को आया गुस्सा, फिर जो हुआ...
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्‍ली: एक महिला, पति का CCTV वीडियो फुटेज देखकर आगबबूला हो गई और उसने फैमिली हॉलिडे कैंसिल करने का फैसला किया. दरअसल, पति ने जानबूझकर अपनी बेटी का पासपोर्ट छिपा दिया था.
सच सामने आने के बाद महिला का मूड खराब हो गया और उन्‍होंने छुट्टियों पर जाने का प्‍लान कैंसिल कर दिया. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने महिला के पति की काफी आलोचना की.
रेडिट पर यूजर u/Throwaway317515 ने आपबीती शेयर की. रेडिट यूजर के मुताबिक, उनकी दूसरी शादी हुए तीन साल हो चुके हैं, पहले की शादी से उनकी 17 साल की बेटी है. वहीं उनके दूसरे पति के साथ 3 बच्‍चे हैं.
हाल ही में महिला ने नोटिस किया कि फैमिली ट्रिप पर जाने से पहले उनकी बेटी का पासपोर्ट नहीं मिल रहा था. CCTV फुटेज की जांच की तो देखा कि पति, बेटी के कमरे में चुपचाप जा रहे हैं. वहां से पासपोर्ट निकालकर उन्‍होंने ऑफिस की दराज में छिपा दिया. बाद में यह बात पति ने कबूल भी कर ली.
महिला ने पोस्‍ट में आगे बताया कि उनके पति अक्‍सर बेटी को लेकर यह आरोप लगाते रहते थे कि वह अपने सौतेले भाई-बहन के साथ समय नहीं बिताती है. वहीं, बेटी ने भी सौतेले पिता को लेकर मां से शिकायत की थी.
बेटी का कहना था कि सौतेले पिता यह चाहते हैं कि वह सौतेले भाई-बहन के लिए बेबीसिटर (बच्‍चों की देखभाल करने वाली) का रोल प्‍ले करें. इस बात से महिला की बेटी असहज थी.
इन्‍हीं सब बातों को देखते हुए महिला ने फैमिली हॉलिडे प्‍लान किया था, ताकि परिवार में चीजें ठीक हो सकें. लेकिन, महिला ने बताया कि जब पति की हरकत के बारे में पता चला तो उनके पास फैमिली ट्रिप कैंसिल करने के अलावा कोई और विकल्‍प नहीं था.
u/Throwaway317515 ने रेडिट पर लिखा- 'मैंने कैमरे को देखा, वह (पति) बेटी के कमरे में घुसते हुए दिख रहे थे. मेरे लिए यह काफी था. मैं अपना सिर पकड़कर चिल्‍लाई और ट्रिप कैंसिल कर दी.' वहीं महिला ने जब इस बारे में अपने पति से बात की तो उन्‍होंने कहा कि वह ओवर रिएक्‍ट कर रही हैं.
महिला के Reddit पोस्‍ट पर कई यूजर्स के रिएक्‍शन भी आए. यूजर्स ने कपल के रिलेशनशिप पर सवाल उठाए. एक शख्‍स ने कमेंट किया, 'आपके पति ने चोरी की... झूठ बोला... आपकी बेटी के बिहेवियर पर कंट्रोल करने की कोशिश की, इस बारे में आपको सोचना चाहिए.'
एक दूसरे शख्‍स ने कमेंट किया, छुट्टी कैंसिल करने से अच्‍छा है कि आपको शादी ही कैंसिल कर देनी चाहिए. आपके पति का व्‍यवहार बेटी के प्रति ठीक नहीं हैं. वह आपकी फीलिंग की भी कद्र नहीं कर रहा है. आपके मुंह पर वह झूठ बोल रहा है.
एक अन्‍य शख्‍स ने लिखा कि उसका बिहेवियर नहीं बदल सकता. तीन साल भी यह शख्‍स आपकी जिंदगी में बहुत ज्‍यादा रह गया. कई यूजर्स ने महिला को तलाक लेने की सलाह दे डाली. Live TV
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story