बर्थडे पार्टी में दोस्तों के साथ सब कुछ भूली महिला, 6 दिन बाद लौटी घर तो बच्ची की हो चुकी थी मौत, अब...

ब्रिटेन में जो हुआ, वो बेहद हैरान कर देने वाला है. कोई अपनी बच्ची को भला ऐसे कैसे भूल सकता है. वो भी मां. ये कोई कहानी नहीं, बल्कि सच्चाई है. 18वें साल में प्रवेश करने पर ये मां अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने के लिए गई. इस दौरान वह अपनी बच्ची को भूल गई. जब छह दिन बाद घर लौटी, तो बच्ची मृत मिली. इस मामले में महिला को कोर्ट द्वारा सजा सुनाई जा सकती है.
ब्रिटेन में ईस्ट ससेक्स के ब्राइटन का ये पूरा मामला है. ये घटना दिसंबर 2019 की है. यहां की रहने वाली वेर्फी कुदी नामक महिला अपने 18वें साल की बर्थडे पार्टी मनाने के लिए घर में मासूम बच्ची को छोड़कर चली गई. वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी में इस कदर मशगूल हुई, कि उसे अपनी बेटी के बारे में याद ही नहीं रहा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





