विश्व

पत्नी का डॉक्टर से चल रहा था अफेयर, पति उसी के पास पहुंचा इलाज कराने, राज खुलते ही...

jantaserishta.com
25 Nov 2020 8:27 AM IST
पत्नी का डॉक्टर से चल रहा था अफेयर, पति उसी के पास पहुंचा इलाज कराने, राज खुलते ही...
x

DEMOPIC 

हैरान करने वाला मामला सामने आया है.

पत्नी के साथ रिश्ते में दिक्कत आने के बाद एक व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो गया. वह डिप्रेशन के ट्रीटमेंट के लिए डॉक्टर के पास जाने लगा. लेकिन बाद में उसे मालूम हुआ कि उसी डॉक्टर का उसकी पत्नी के साथ अफेयर चल रहा है. जिसके बाद उस व्यक्ति की शादी भी टूट गई.

शादी टूटने के बाद अमेरिका के ओहियो के रहने वाले 47 साल के पीर्सन टोन ने अब डॉक्टर पर मुकदमा कर दिया है. पीर्सन ने डॉक्टर से हर्जाने के तौर पर 21 करोड़ 45 लाख रुपये की मांग की है.

पीर्सन ने रोनाल्ड रोजेन नाम के डॉक्टर से पेशेवर लापरवाही के लिए हर्जाने की मांग की है. पीर्सन का कहना है कि वह, उनकी पत्नी और दो बच्चे डॉक्टर रोजेन के पास जाया करते थे. इसी दौरान डॉक्टर रोजेन और पीर्सन की पत्नी का अफेयर शुरू हो गया.

शुरुआत में डॉक्टर ने कपल को बताया था कि किस तरह वे अपने रिश्ते में सुधार कर सकते हैं. लेकिन बाद में पत्नी ने खुद पति को बताया कि डॉक्टर के साथ अफेयर चल रहा है. इसके बाद पति-पत्नी के बीच तलाक हो गया.

अफेयर के वक्त डॉक्टर रोजेन खुद शादीशुदा थे और उनकी दो बेटियां भी हैं. अदालत में मुकदमा दायर करते हुए पीर्सन ने कहा है कि डॉक्टर के रवैये की वजह से उन्हें काफी अधिक भावनात्मक नुकसान हुआ.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story