विश्व

यात्री विमान का अता-पता नहीं, बड़ी अनहोनी की आशंका! VIDEO

jantaserishta.com
24 July 2025 1:01 PM IST
यात्री विमान का अता-पता नहीं, बड़ी अनहोनी की आशंका! VIDEO
x
50 लोग सवार थे.
नई दिल्ली: रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में लगभग 50 लोगों को जा रहा एक यात्री विमान गुरुवार को लापता हो गया. यह An-24 यात्री विमान था, जो साइबेरिया की एंगारा एयरलाइंस द्वारा संचालित किया जा रहा था. विमान अमूर क्षेत्र के टाइंडा कस्बे की ओर बढ़ रहा था तभी वह रडार से गायब हो गया. इस क्षेत्र की सीमा चीन से लगती है.
अभी तक की जानकारी के मुताबिक विमान में 43 यात्री सवार थे, जिनमें 5 बच्चे भी शामिल हैं. इसके अलावा 6 क्रू मेंबर भी विमान में मौजूद थे. अमूर क्षेत्र के गवर्नर वासिली ऑरलोव ने टेलीग्राम पर बताया कि विमान की तलाश के लिए सभी जरूरी संसाधनों को जुटा लिया गया है. आपात मंत्रालय और अन्य बचाव एजेंसियां सर्च ऑपरेशन में जुटी हैं. यह हादसा उस वक्त हुआ जब विमान चीन की सीमा से लगे टाइंडा शहर के नज़दीक पहुंच रहा था. इलाके का मौसम और दुर्गमता सर्च ऑपरेशन में चुनौती खड़ी कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null