विश्व

विदेश मंत्री का कई दिनों से अता पता नहीं, एंकर से अफेयर की चर्चा!

jantaserishta.com
18 July 2023 10:31 AM IST
विदेश मंत्री का कई दिनों से अता पता नहीं, एंकर से अफेयर की चर्चा!
x
देखें वीडियो.
बीजिंग: चीनी विदेश मंत्री किन गैंग बीते एक महीने से पब्लिक को नजर नहीं आए हैं। इसे लेकर अब चीन में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वह आखिरी बार 25 जून को बीजिंग में देखे गए थे, जब वह श्रीलंकाई विदेश मंत्री अली साबरी से मीटिंग के लिए आए थे। वह आसियान देशों के विदेश मंत्रियों की मीटिंग में भी नहीं शामिल हुए थे। इसे लेकर अधिकारियों ने कहा था विदेश मंत्री किन गैंग की तबीयत खराब है। चीनी अधिकारियों का कहना है कि कूटनीतिक कामकाज में कोई दिक्कत नहीं है और सब सही चल रहा है। फिर भी विदेश मंत्री के नजर ना आने को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है।
गैंग पेशेवर राजनयिक हैं और उन्हें चीनी नेता शी जिनपिंग के भरोसेमंद सहयोगी माना जाता है। विदेश मंत्री के रूप में किन ने अमेरिका के ऊपर छोड़े गए एक संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे के मुद्दे पर वाशिंगटन को कड़ी फटकार लगाई थी। इसके बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में काफी गिरावट आ गई थी।
किन गैंग गायब हुए तो चीनी विदेश मंत्रालय ने उनकी खराब तबीयत का हवाला दिया, लेकिन ये किसी को हजम नहीं हुआ। इस बीच उनका टीवी प्रेजेंटर Fu Xiaotian के साथ अफेयर होने की बात सामने आई, इतना ही नहीं दोनों का एक बेटा भी है जो अमेरिकी नागरिक है। हालांकि, अभी ये सिर्फ अफवाहें हैं और हॉन्गकॉन्ग, ताइवान मीडिया में अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार पर दावे किए जा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story