
वाशिंगटन. अमेरिकी विदेश विभाग ने यूक्रेन के लिए नई सैन्य सहायता और राजनयिक समर्थन की घोषणा करते हुए 16.5 करोड़ डॉलर के गोला-बारूद की बिक्री को मंजूरी दी है. रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी ने संभावित बिक्री को मंजूरी दे दी है और कांग्रेस को कानूनी रूप से आवश्यक अधिसूचना प्रदान की है. अमेरिका के शीर्ष राजनयिक ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से करोड़ों डॉलर की युद्धक सामग्री देने का वादा किया है. इधर अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन (Lloyd Austin) ने सोमवार को कीव की यात्रा से लौटने के बाद कहा है कि हम चाहते हैं कि रूस कमजोर हो ताकि वह यूक्रेन पर हमला न कर सके. लॉयड ने कहा है कि अगर यूक्रेन को सही हथियारों की आपूर्ति की जाए तो वह रूस को हरा देगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





