विश्व

ट्रंप और ग्रीन के बीच जुबानी जंग जारी, रिपब्लिकन नेता ने धमकी देने का लगाया आरोप

jantaserishta.com
16 Nov 2025 4:27 PM IST
ट्रंप और ग्रीन के बीच जुबानी जंग जारी, रिपब्लिकन नेता ने धमकी देने का लगाया आरोप
x
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'मागा' की कट्टर समर्थक और लंबे समय से रिपब्लिकन सहयोगी रहीं मार्जोरी टेलर ग्रीन से अपना समर्थन वापस ले लिया। इसके बाद टेलर ग्रीन ने शनिवार को कहा कि निजी सुरक्षा कंपनियों ने उनसे संपर्क करके चेतावनी दी है।
ग्रीन का यह बयान ट्रंप के जॉर्जिया की प्रतिनिधि से अपना समर्थन वापस लेने की घोषणा के बाद आया है। ग्रीन ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति द्वारा मेरे खिलाफ धमकियों को हवा दी जा रही है और उसे बढ़ावा दिया जा रहा है।"
उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा कि यह वह व्यक्ति है, जिसका मैंने समर्थन किया था और जिसे निर्वाचित होने में मदद की थी। ग्रीन ने कहा, "मुझ पर हुए हमलों के कारण मुझे पहले भी जान से मारने की धमकियां मिली हैं और कई लोगों को दोषी ठहराया गया है, जो इसी तरह की बयानबाजी से प्रभावित होकर कट्टरपंथी बन गए थे। इस बार यह धमकी अमेरिका के राष्ट्रपति की ओर से आई है।"
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, "एक महिला होने के नाते, मैं पुरुषों की धमकियों को गंभीरता से लेती हूं। अब मुझे थोड़ा-बहुत समझ आ गया है कि जेफरी एपस्टीन और उसके गिरोह की शिकार महिलाओं को कितना डर ​​और दबाव महसूस होता होगा।"
एक्स पोस्ट में, ग्रीन ने बढ़ते औसत किराने के बिलों का एक चार्ट पोस्ट करते हुए कहा कि यह मेरे सभी रिपब्लिकन सहयोगियों के लिए अंतिम चेतावनी है। उन्होंने कहा, "आप मंगलवार को एपस्टीन की फाइलें जारी करने के लिए 'नहीं' वोट देंगे और अमेरिका में भारी आक्रोश का सामना करेंगे। रिपब्लिकन को महिलाओं का समर्थन नहीं मिलता और यह इसका एक आदर्श उदाहरण है।"
दरअसल, ग्रीन एपस्टीन फाइल से जुड़े दस्तावेजों को सार्वजनिक करने का समर्थन करती हैं। इसी वजह से ग्रीन और ट्रंप के बीच जुबानी जंग चल रही है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, "मार्जोरी गद्दार ग्रीन हमारी महान रिपब्लिकन पार्टी के लिए कलंक हैं।"
सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर करते हुए ट्रंप ने 'पागल मार्जोरी' भी बताया। इसके साथ ही कहा कि अगर सही व्यक्ति चुनाव लड़ेगा तो वह अगले मध्यावधि चुनाव में उम्मीदवार का समर्थन करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story