विश्व
अमेरिका सेना ने वेनेजुएला तट के पास से एक और तेल टैंकर को कब्जे में लिया
jantaserishta.com
21 Dec 2025 8:39 AM IST

x
वाशिंगटन: अमेरिका होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने बताया कि अमेरिकी सेना ने शनिवार को वेनेजुएला के तट के पास एक और तेल टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि 20 दिसंबर की सुबह तड़के अमेरिकी तटरक्षक बल ने रक्षा विभाग के सहयोग से उस तेल टैंकर को पकड़ा, जो इससे पहले वेनेजुएला में खड़ा था।
इससे पहले 10 दिसंबर को भी अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के तट के पास एक तेल टैंकर को जब्त किया था। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, वेनेजुएला सरकार ने इस कदम की कड़ी निंदा की और इसे खुली लूट तथा अंतरराष्ट्रीय समुद्री डकैती बताया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने वेनेजुएला आने-जाने वाले सभी अमेरिकी-प्रतिबंधित तेल टैंकरों की पूरी तरह से नाकाबंदी का आदेश दिया है। उन्होंने बाद में एक इंटरव्यू में यह भी कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका अतिरिक्त तेल टैंकरों को जब्त करना जारी रखेगा।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लंबी पोस्ट में लिखा कि वेनेजुएला को दक्षिण अमेरिका के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी नौसैनिक घेराबंदी से घेर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह घेराबंदी और बढ़ेगी और जब तक वे अमेरिका का तेल, जमीन और अन्य संपत्तियां वापस नहीं करते, तब तक उन्हें ऐसा झटका लगेगा जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा।
ट्रंप ने अपने संदेश में वेनेजुएला में जाने और वहां से निकलने वाले सभी प्रतिबंधित तेल टैंकरों पर पूर्ण नाकाबंदी की घोषणा की और तेल व अन्य संपत्तियों को लौटाने की मांग की। इसके जवाब में वेनेजुएला सरकार ने ट्रंप के बयान को लापरवाह और गंभीर धमकी बताया। सरकार का कहना है कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून, मुक्त व्यापार और समुद्री आवागमन की आजादी का उल्लंघन है।
वेनेजुएला सरकार ने एक बयान में कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पूरी तरह से तर्कहीन तरीके से, वेनेजुएला पर एक कथित नौसैनिक सैन्य नाकाबंदी थोपना चाहते हैं, ताकि वे उस संपत्ति को हड़प सकें, जो वेनेजुएला की जनता की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





