विश्व

अभी-अभी अमेरिका ने ईरान पर किया बड़ा हमला, सुनाई दिए जोरदार धमाके

jantaserishta.com
5 Sept 2026 2:06 PM IST
अभी-अभी अमेरिका ने ईरान पर किया बड़ा हमला, सुनाई दिए जोरदार धमाके
x
ईरान से एक बड़ी और तनाव बढ़ाने वाली खबर सामने आ रही है.

नई दिल्ली: ईरान के खार्ग द्वीप के पास शनिवार को धमाकों की आवाजें सुनी गईं. खार्ग द्वीप फारस की खाड़ी में स्थित एक प्रमुख तेल टर्मिनल है. ईरानी मीडिया के मुताबिक, यह धमाके ऐसे समय में हुए हैं, जब पास में एक ईरानी टैंकर को अमेरिकी सेना की ओर से निशाना बनाए जाने की अपुष्ट रिपोर्ट सामने आई है.

अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स ने बताया कि खाड़ी की ओर से धमाकों की आवाजें सुनी गईं, लेकिन धुएं का कोई निशान नहीं दिखाई दिया. धमाकों की वजह का अभी पता नहीं चल सका है. राज्य से जुड़े नूरन्यूज ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया कि खार्ग के पास एक ईरानी टैंकर को अमेरिकी सेना की ओर से दागी गई मिसाइल से निशाना बनाए जाने की अपुष्ट रिपोर्ट है.
वहीं, समाचार वेबसाइट असर ईरान ने दावा किया कि टैंकर को अमेरिकी सेना की ओर से दागे गए चार प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, उस समय टैंकर से सामान उतारा जा रहा था. इन रिपोर्टों को लेकर ईरानी या अमेरिकी अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.
इससे पहले 31 अगस्त को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक लाइन की पोस्ट की थी. इसके साथ AI से बनाया गया एक वीडियो भी था. ट्रंप ने कहा था कि खार्ग द्वीप को 'blown to smithereens' किया जा रहा है. वहीं, ईरानी अधिकारियों ने खार्ग द्वीप पर हमला होने की स्थिति में कड़ी प्रतिक्रिया देने की चेतावनी दी है. इससे पहले हफ्तों शांति के बाद अमेरिका ने होर्मुज में ईरान को निशाना बनाया गया था, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर से गहरा गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story