अमेरिका और वेनेजुएला ने एक-दूसरे की यात्रा पर जारी किए चेतावनी संदेश

World वर्ल्ड: संयुक्त राज्य अमेरिका और वेनेजुएला ने मंगलवार को अपने नागरिकों को एक-दूसरे के देशों की यात्रा से बचने की चेतावनी दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने वेनेजुएला को अपनी उच्चतम यात्रा चेतावनी स्तर 4 (यात्रा न करें) दिया है, जिसमें गलत तरीके से गिरफ्तारी, यातना, अपहरण, हिंसा, सामाजिक अशांति और खराब स्वास्थ्य सेवाओं जैसे जोखिम बताए गए हैं। अमेरिका का कहना है कि वेनेजुएला में अमेरिकी नागरिकों को अनुचित रूप से हिरासत में रखा जाता है।
वहीं, वेनेजुएला ने अमेरिका के लिए भी यात्रा चेतावनी जारी की है और अपने नागरिकों से वहां से लौट आने को कहा है। वेनेजुएला के विदेश मंत्री ने कहा कि वेनेजुएला के लोग अमेरिका में मानवाधिकारों के उल्लंघन के शिकार हैं, उन्हें मनमानी गिरफ्तारी का सामना करना पड़ता है और कई बार परिवारों से अलग कर तीसरे देशों के कैदखानों में भेजा जाता है।
इस विवाद के बीच अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में राष्ट्रपति ट्रम्प के 1798 के एक कानून के तहत मिग्रेंट्स को निर्वासित करने के प्रयासों पर रोक लगाई है।





