विश्व
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारी मतों से यूएन-एससीओ सहयोग प्रस्ताव पारित किया
jantaserishta.com
6 Sept 2025 4:47 PM IST

x
बीजिंग: 79वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 5 सितंबर को चीन द्वारा प्रायोजित "संयुक्त राष्ट्र और शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के बीच सहयोग" पर प्रस्ताव को भारी मतों से पारित कर दिया। सभी एससीओ सदस्य देशों सहित लगभग 40 देशों ने इस प्रस्ताव का सह-प्रायोजन किया।
प्रस्ताव में क्षेत्रीय शांति विकास, आपसी विश्वास और सहयोग को बढ़ावा देने में एससीओ की रचनात्मक भूमिका की बड़ी पुष्टि की गई, संयुक्त राष्ट्र के उद्देश्य को समर्थन देने के लिए एससीओ के प्रयासों का सकारात्मक मूल्यांकन किया गया, और संयुक्त राष्ट्र प्रणाली और एससीओ के बीच संवाद और सहयोग को मजबूत करने का समर्थन किया गया।
रूस, किर्गिज़स्तान, बेलारूस, पाकिस्तान, ईरान, कंबोडिया, क्यूबा, वेनेजुएला, सर्बिया और अन्य देशों के प्रतिनिधियों ने एससीओ के थ्येनचिन शिखर सम्मेलन और चीन द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की अत्यधिक प्रशंसा की और इस बात पर बल दिया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव को उच्च मतों से पारित किए जाने से एससीओ के प्रति अंतरराष्ट्रीय समुदाय की मान्यता और समर्थन को दर्शाता है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित वैश्विक शासन पहल समय की प्रवृत्ति के अनुरूप है और वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला करने तथा वैश्विक शासन में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Tagsसंयुक्त राष्ट्र महासभायूएन-एससीओ सहयोग प्रस्तावUnited Nations General AssemblyUN-SCO cooperation proposal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





