विश्व

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने सूडान में शांति मिशन के बेस पर ड्रोन हमलों की निंदा की

jantaserishta.com
14 Dec 2025 8:39 AM IST
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने सूडान में शांति मिशन के बेस पर ड्रोन हमलों की निंदा की
x
संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शनिवार को सूडान के काडुगली शहर में संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन के लॉजिस्टिक्स बेस पर हुए ड्रोन हमले की कड़ी निंदा की है। यूएन प्रमुख ने बताया कि इस हमले में छह शांति सैनिकों की मौत हो गई और आठ घायल हुए। सभी मृतक और घायल बांग्लादेश के शांति सैनिक थे, जो अबेई क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र की अंतरिम सुरक्षा बल के तहत तैनात थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, महासचिव गुटेरेस ने बांग्लादेश सरकार, वहां की जनता और शहीद शांति सैनिकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
उन्होंने कहा, "संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों को निशाना बनाने वाले हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत युद्ध अपराध माना जा सकता है और मैं संघर्ष के सभी पक्षों को यूएन कर्मियों और नागरिकों की रक्षा करने के उनके दायित्व की याद दिलाता हूं। जवाबदेही तय होनी चाहिए।"
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने एक बार फिर सूडान में लड़ रहे पक्षों से तुरंत हिंसा रोकने और स्थायी युद्धविराम के लिए बातचीत शुरू करने की अपील की। सूडानी सशस्त्र बलों ने इस हमले के लिए अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेस को जिम्मेदार ठहराया है, हालांकि आरएसएफ ने इस आरोप से इनकार किया है।
एसएएफ के अनुसार, ड्रोन से तीन मिसाइलें दागी गईं, जिससे संयुक्त राष्ट्र की स्टोरेज फैसिलिटी आग की चपेट में आ गई। सभी हताहत बांग्लादेश बटालियन के सदस्य थे। सूडान की ट्रांजिशनल सॉवरेन काउंसिल ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है। काउंसिल ने इसे अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताया और कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सुरक्षित परिसरों पर हमला करना बेहद खतरनाक और आपराधिक कृत्य है।
काउंसिल ने रैपिड सपोर्ट फोर्सेज को इस हमले के लिए पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया और संयुक्त राष्ट्र तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वे मानवीय कर्मियों और संयुक्त राष्ट्र परिसरों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाएं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story