
x
Beijing बीजिंग। हाल ही में शीत्सांग के ल्हासा सीमा शुल्क विभाग से पता चला कि 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि (2021-2025) के दौरान, शीत्सांग के कुल आयात और निर्यात का मूल्य 40 अरब 69 करोड़ 80 लाख युआन तक पहुंच गया, जो 13वीं पंचवर्षीय योजना अवधि (2016-2020) की तुलना में 78.5% की वृद्धि है और इसकी औसत वार्षिक वृद्धि दर 21% रही।
विदेशी व्यापार का पैमाना लगातार बढ़ा है, जो स्थिर प्रगति और गुणवत्ता एवं दक्षता में सुधार का सकारात्मक संकेत देता है। विदेशी व्यापार बाजार की संरचना के संदर्भ में, शीत्सांग ने सभी सात प्रांतों और शहरों में विदेशी व्यापार का पूर्ण विस्तार हासिल कर लिया है और इसके व्यापारिक साझेदार विश्व स्तर पर 184 देशों और क्षेत्रों तक फैले हुए हैं। इसका व्यापार नेटवर्क लगातार विस्तारित हो रहा है, और इसका विविध विदेशी व्यापार मार्ग उत्तरोत्तर व्यापक होता जा रहा है।
विदेशी व्यापार संरचना के संदर्भ में, शीत्सांग के "तीन नए आवश्यक उत्पादों(नए व्यावसायिक प्रारूप, नए मॉडल और नए परिदृश्य)" के निर्यात में तीव्र वृद्धि देखी जा रही है। 2025 में निर्यात 35.8 करोड़ युआन तक पहुंच गया है, जो 2020 की तुलना में 38.9 गुना अधिक है। विशिष्ट और लाभकारी उत्पादों के निर्यात में भी साथ-साथ वृद्धि हुई है, जो 2025 में 5.6 करोड़ युआन से अधिक हो गया है और 2020 की तुलना में 16.7% की वृद्धि है। उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद पठार से निकलकर विश्व स्तर पर तेजी से पहुंच रहे हैं।
साथ ही, बाहरी दुनिया के लिए खुलेपन के चैनलों के निर्माण में भी तेजी आई है। शीत्सांग के "सड़क, रेल, हवाई और डाक" के विविध परिवहन नेटवर्क का निरंतर उन्नयन और सुधार किया गया है। एक नया भूमि बंदरगाह जोड़ा गया है, और हवाई अड्डे पर शीत्सांग का पहला व्यापक बॉन्डेड जोन, अंतर्राष्ट्रीय भूमि बंदरगाह और अंतर्राष्ट्रीय कार्गो टर्मिनल चालू हो गए हैं। तीन नए अंतर्राष्ट्रीय (क्षेत्रीय) हवाई मार्ग जोड़े गए हैं। खुले मंच की क्षमताओं में लगातार सुधार हो रहा है, जो विदेशी व्यापार के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को मजबूत समर्थन प्रदान करता है।
Tagsशीत्सांग विदेशी व्यापारतिब्बत आयात-निर्यात14वीं पंचवर्षीय योजनाल्हासा सीमा शुल्कचीन व्यापार वृद्धिअंतरराष्ट्रीय व्यापार नेटवर्कबॉन्डेड जोननए हवाई मार्गउच्च गुणवत्ता विकासजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





