
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: डॉग्स को सबसे वफादार जीव माना जाता है. ये न केवल अपने मालिक की बल्कि उसके सामान की भी रक्षा करते हैं. लेकिन अभी जो मामला सामने आया है, वो इससे एकदम अलग है. मामला ये है कि एक डॉग और चोर के बीच दोस्ती हो गई. जिसके बाद चोर उसके मालिक की एक लाख रुपये से अधिक कीमत की बाइक को चोरी करके ले गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इस वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है कि चोर एक गैराज में आता है. वो यहां से बाइक की चोरी करता है, तभी वहां डॉग आ जाता है. वो चोर के पीछे जाता है. तभी चोर रुककर उसे दुलारने लगता है. वो उसे प्यार से सहलाता है और आई लव यू बोलता है. इससे डॉग उस पर यकीन पर बैठता है.
मामला अमेरिका का है. यहां सैन डिएगो की पुलिस ने सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो शेयर किया है. पुलिस फिलहाल चोर की तलाश कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





