विश्व

डायनासोर के काल में था इस 'राक्षस' का आतंक, 20 करोड़ साल पहले धरती पर मौजूद था ब्लू व्हेल से बड़ा जीव, 1 टन मांस थी खुराक!

Tulsi Rao
29 April 2022 5:42 AM GMT
डायनासोर के काल में था इस राक्षस का आतंक, 20 करोड़ साल पहले धरती पर मौजूद था ब्लू व्हेल से बड़ा जीव, 1 टन मांस थी खुराक!
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बर्न: पृथ्वी पर करोड़ो साल पहले समुद्र पर राज करने वाले एक राक्षस के बारे में पता चला है। ये एक डायनासोर राक्षस है जो एक पहाड़ी पर मिला है। स्विस एल्प्स की पहाड़ियों में इचथियोसर के जीवाश्म अवशेष मिले हैं। इसका एक दांत मिला है जो करीब 3 इंच चौड़ा है। ये दांत इतने मजबूत थे कि किसी भी बड़ी व्हाइट शार्क को आसानी से चीर सकते थे। इसका आकार करीब 70 फीट से ज्यादा बड़ा होता था।

विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी बॉडी एक प्राचीन महासागर के तल में संरक्षित थी। लेकिन समय के साथ पृथ्वी की टेक्टॉनिक प्लेटों में टकराव से एल्प्स की पहाड़ियों का निर्माण हुआ और इसके अवशेष ऊपर की ओर आ गए। 20 करोड़ 50 लाख साल पहले ये पृथ्वी पर रहते थे। डायनासोर के विपरीत इचथियोसर के जीवाश्म ज्यादा देखने को नहीं मिलते हैं। यह आज भी एक रहस्य है।
ब्लू व्हेल से ज्यादा बड़े होते थे
ज्यूरिख यूनिवर्सिटी के डॉ हेंज फुरर ने कहा, 'ये अब तक के सबसे विशाल शिकारी जीवों में से एक था। ये अपने बड़े-बड़े दातों का इस्तेमाल मछलियों और मगरमच्छ को पकड़ने के लिए करता था।' कोसेन रॉक फॉर्मेशन में तीन जानवर पाए गए है। इन्हें इचथियोसर (Ichthyosaur) के नाम से जाना जाता है, जो आज की ब्लू व्हेल से भी ज्यादा भारी रही होगी।
एक टान मांस खाते थे
कनाडा में भी पहले इसके अवशेष मिले थे, लेकिन वे बिना दांत के थे। जिंदा रहने के लिए ये राक्षस हर रोज लगभग एक टन मांस खाते थे। बॉन विश्वविद्यालय के शोधकर्ता डॉ मार्टिन सैंडलर ने कहा कि ये बहुत डरावने थे और इनके जबड़े खतरनाक थे। बड़े शरीर के अपने लाभ हैं। लेकिन बड़ी मछलियों के शिकार के दौरान ये थक जाते रहे होंगे।


Next Story