विश्व

टीचर पर गिरी गाज, ऐसी फोटो खिंचवाने की इजाजत दी थी

jantaserishta.com
17 Jun 2022 6:04 PM IST
टीचर पर गिरी गाज, ऐसी फोटो खिंचवाने की इजाजत दी थी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: क्लासरूम में एक आर्ट टीचर ने बच्चों को शराब पीते, सिगरेट पीते और टॉपलेस हो कर फोटो खिंचवाने की इजाजत दे दी. जब बच्चों के फोटो सामने आए तो हड़कंप मच गया. इसके बाद मामले को लेकर टीचर को बैन कर दिया गया.

मामला ब्रिटेन के नॉर्थहैम्पटनशायर शहर. यहां एक स्कूल टीचर, 41 साल की एम्मा राइट ने 15 साल के स्टूडेंट्स को स्कूल में 'पार्शियल न्यूड' फोटोज लेने की इजाजत दे दी. वे लोग अंडरवियर में थे. उन लोगों के हाथों में या तो शराब थी या उन्होंने हाथों से अपनी छाती को ढक रखा था.
ऐसी तस्वीरें भी हैं, जिसमें वह लोग स्कूल यूनिफॉर्म में आपत्तिजनक पोज दे रहे हैं. वे लोग स्मोक करते और स्विमवियर में फोटो क्लिक करवाते भी दिखते हैं.
स्कूल के आर्ट और डिजाइन डिपार्टमेंट के हेड को जब इस बात की जानकारी मिली तो इसकी शिकायत टीचिंग रेगुलेशन एजेंसी (Teaching Regulation Agency) से कर दी. एक पैनल के सामने मामले की सुनवाई हुई. इस दौरान टीचर ने इस बात को माना कि उन्होंने फोटोशूट के लिए इजाजत दी थी.
पैनल की तरफ से मामले में एलन मायरिक ने फैसला सुनाते हुए कहा कि एम्मा ने प्रोफेशनल टीचिंग स्टैंडर्ड्स का उल्लंघन किया है, और बच्चों के हित का ध्यान नहीं रखा है.
एम्मा इस स्कूल में साल 2004 से पढ़ा रही थीं. एक एक्सपीरियंसड टीचर के तौर पर अच्छी हिस्ट्री के बावजूद उन्हें इस प्रोफेशन से ही बैन कर दिया गया है.
एलन ने कहा- पैनल इस बात को लेकर संतुष्ट था कि इस घटना के रिपीट होने की संभावना बेहद कम है. लेकिन, जांच में यह पता चला कि एम्मा को बच्चों के हित का ध्यान रखने में फेल हो गईं. उन्होंने बिना कपड़ों में बच्चों को फोटो लेने की इजाजत देकर बड़ी गलती कर दी.
एलन ने फैसले को लेकर आगे कहा- मेरे हिसाब से टीचर पर बैन लगाना सही है, ताकि इस प्रोफेशन पर लोगों का विश्वास बना रहे.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story