विश्व

OMG! टैटू वाला चोर दबोचा गया...पहले साइकिल अब घर को बनाया निशाना

jantaserishta.com
30 Nov 2022 1:23 PM IST
OMG! टैटू वाला चोर दबोचा गया...पहले साइकिल अब घर को बनाया निशाना
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक 

माथे पर 'मैं एक चोर और लूजर हूं' का टैटू बनवा दिया.
नई दिल्‍ली: 22 साल के युवक को कुछ साल पहले साइकिल चोरी करते हुए लोगों ने पकड़ लिया था. तब लोगों ने उसके माथे पर 'मैं एक चोर और लूजर हूं' का टैटू बनवा दिया. अब यह युवक हाल ही में फिर से एक घर से चोरी करते हुए पकड़ा गया.
'मैं चोर हूं...' टैटू वाले युवक का नाम रुआन रोचा डा सिल्वा है. युवक के माथे पर ब्राजील की स्‍थानीय भाषा में ये टेक्‍स्‍ट लिखा गया है. 'डेलीबीस्‍ट' की रिपोर्ट के मुताबिक, रुआन ने रविवार को साओ पाउलो के कोटिया में एक घर में चोरी करने के लिए बाथरूम की खिड़की से एंट्री की. लेकिन, वह पकड़ लिया गया.
रुआन चोरी करने की कोशिश में चोटिल भी हो गया. गिरफ्तार होने पर उसका इलाज भी करवाया गया.
रुआन के माथे पर 'मैं एक चोर और लूजर हूं' टैटू दो लोगों ने 2017 में तब बना दिया था, जब उसने साइकिल चोरी करने की कोशिश की थी. इनमें से एक शख्‍स ने उसके माथे पर टैटू बनाया, वहीं दूसरा रुआन का वीडियो बना रहा था. दोनों लोगों ने ऐसा रुआन को सबक सिखाने की इरादे से किया था.
रुआन रोचा डा सिल्‍वा पेशेवेर चोर रहा है. वह पहले भी कई बार चोरी करते हुए पकड़ा गया है. साल 2018 में वह बाजार से डियोड्रेंट चुराते हुए पकड़ा गया था. इस जुर्म के लिए उसे कुछ दिन जेल की सजा मिली थी. इसके बाद 2019 में स्‍वेटशर्ट चुराने के आरोप में गिरफ्तार हुआ. फिर मोबाइल फोन चोरी करते हुए भी वह पकड़ा गया था.
ब्राजीलियाई मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि रुआन का 'मैं चोर हूं' वाले टैटू का कुछ हिस्‍सा उसके इलाज के दौरान हटा दिया गया था. लेकिन, उसने इसे पूरी तरह नहीं हटवाया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story