भारत पर टिप्पणी करने वाले छात्र की हुई थी हत्या, 20 दोषियों को अदालत ने सुनाई ये सजा

नई दिल्ली: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक स्पीडी ट्रायल ट्राइब्यूनल ने एक छात्र की हत्या के आरोप में 20 दोषियों को मौत की सजा सुनाई और पांच अन्य को उम्रकैद दी। ये सभी बांग्लादेश यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्र रहे अबरार फहाद की एक फेसबुक पोस्ट के लिए हत्या करने के आरोपी थे। मामले में ट्राइब्यूनल ने बुधवार को ही अपना आखिरी फैसला सुनाया। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, अबरार ने बांग्लादेश और भारत के बीच हुए समझौतों की आलोचना करते हुए फेसबुक पोस्ट लिखा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





