विश्व

घर से आ रही थी बदबू, पुलिस पहुंची तो देखकर रह गई सन्न

jantaserishta.com
21 Feb 2022 2:33 PM IST
घर से आ रही थी बदबू, पुलिस पहुंची तो देखकर रह गई सन्न
x

नई दिल्ली: लोग पुलिस को जब सूचना देते हैं कि बगल के घर से बदबू आ रही है या फिर बगल के घर में काफी मारपीट हो रही है तो वहां पुलिस मौके पर पहुंच जाती है। कई बार ऐसा भी होता है जब पुलिस भी इस दौरान लापरवाही कर जाती है। ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन से सामने आया है जहां एक शख्स ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पड़ोस से बदबू आ रही है। आश्चर्य की बात यह है कि वहां पहुंचने में पुलिस को दो साल लग गए।

दरअसल, यह घटना ब्रिटेन के लंदन शहर की है। 'द सन' की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक एक बिल्डिंग में रहने वाले कुछ लोगों का कहना था कि पिछले दो सालों से पड़ोस के एक घर से बदबू आ रही है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में भी की थी लेकिन पुलिस ने शायद इस बात का ध्यान नहीं दिया और उसे अनसुना कर दिया। आखिरकार दो साल बाद इस मामले का खुलासा हुआ।
रिपोर्ट के मुताबिक बीच में एक बार पुलिस वहां पहुंची भी थी लेकिन उस समय कोरोना के चलते बाहर से सिर्फ जांच की गई और पुलिस अधिकारियों ने यह कह दिया था कि जिसका घर है, वह शायद कोरोना के कारण शहर से बाहर है। लेकिन इसके बावजूद भी लंबे समय तक इस घर से बदबू लगातार आ रही थी। जब यह बदबू बंद नहीं हुई तो पड़ोसियों ने फिर पुलिस में शिकायत कर दी।
इसी बीच हाल ही में पुलिस ने वहां पहुंचकर घर का ताला तोड़ने का फैसला लिया। जब अधिकारी अंदर दाखिल हुए तो उनके होश उड़ गए। अंदर एक महिला की बॉडी पड़ी थी जो पूरी तरह से कंकाल में बदल चुकी थी। पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने कहा कि सितंबर 2019 में ही पुलिस को शिकायत की थी और तभी से यहां बदबू आ रही थी। फिलहाल मामले की जांच अब शुरू हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story