
x
Beijing बीजिंग: 16 जनवरी की दोपहर के बाद चीनी अंतरिक्ष यात्री अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र ने शनचो-20 क्रू के लिए पेइचिंग एयरोस्पेस सिटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अंतरिक्ष यात्री छन तुंग, छन चोंगरुई और वांग च्ये स्पेस से लौटने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए। उन्होंने स्पेसक्राफ्ट की खिड़की पर स्पेस का मलबा आने के बाद आपातकालीन निपटारे के बारे में चर्चा की और स्पेस में रहने के दौरान अपने काम के अनुभव साझा किए।
24 अप्रैल, 2025 को, शनचो-20 क्रू शनचो स्पेसक्राफ्ट में सवार होकर स्पेस में गया, जिसे 5 नवंबर को धरती पर लौटना था। वापसी से पहले अंतिम निरीक्षण के दौरान, क्रू को खिड़की में एक दरार मिली, जिसे स्पेस के मलबे के टकराने की वजह से हुआ माना गया। जमीनी विशेषज्ञों के आंकलन के बाद, शनचो-20 स्पेसक्राफ्ट की वापसी टाल दी गई।
14 नवंबर को, शनचो-20 क्रू शनचो-21 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान में शिफ्ट हो गया और तोंगफेंग लैंडिंग साइट पर लौट आया। खतरे का पता लगाने से लेकर ट्रांसफर और वापसी पूरी करने तक, और फिर शनचो-22 की स्पेस स्टेशन से सफल डॉकिंग तक, चीन के मानवयुक्त स्पेस प्रोग्राम ने अपनी "सुरक्षा और दक्षता" के साथ एक संतोषजनक जवाब दिया।
Tagsचीनशनचो-20मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशनअंतरिक्ष यात्रीपेइचिंग एयरोस्पेस सिटीस्पेसक्राफ्टस्पेस मलबाआपातकालीन निपटारास्पेस अनुभवस्पेस मिशन सुरक्षाअंतरिक्ष प्रशिक्षण केंद्रशनचो-21शनचो-22तोंगफेंग लैंडिंग साइटक्रू वापसीअंतरिक्ष मिशन सफलताएँअंतरिक्ष यात्राअंतरिक्ष मिशन निरीक्षणचीनी स्पेस प्रोग्रामखिड़की दरारस्पेस डॉकिंगअंतरिक्ष कार्यक्रम दक्षतामानवयुक्त अंतरिक्ष प्रोग्रामअंतरिक्ष मीडिया कॉन्फ्रेंसजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





