विश्व

अंतरिक्ष में जीवन की खोज जारी, स्पेस स्टेशन भेजा जाएगा 'Blob'

Gulabi
11 Aug 2021 9:53 AM GMT
अंतरिक्ष में जीवन की खोज जारी, स्पेस स्टेशन भेजा जाएगा Blob
x
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर अंतरिक्ष यात्री पहली बार सबसे अजीबोगरीब मेहमान का स्वागत करने जा रहे हैं

पेरिस : अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर अंतरिक्ष यात्री पहली बार सबसे अजीबोगरीब मेहमान का स्वागत करने जा रहे हैं। अगले मंगलवार को 'Blob' ऑर्बिट में प्रक्षेपित किया जाएगा। यह जीव पृथ्वी पर मौजूद 'एलियन' की तरह है, जो न मछली है और न ही पक्षी, न ही कोई पौधा है और न ही फंगस। Physarum polycephalum एक प्रकार का स्लाइम मोल्ड (फंफूदी ) है जिसने लंबे समय से वैज्ञानिकों को आकर्षित किया है। अब यह वैज्ञानिकों द्वारा पृथ्वी से सैकड़ों किमी ऊपर एक अनूठे प्रयोग का हिस्सा है।

दूसरे जीवों से अलग व्यवहार
स्लाइम मोल्ड पहली बार करीब 500 मिलियन साल पहले पृथ्वी पर दिखाई दिया था। यह पारंपरिक जीव विज्ञान के खिलाफ है क्योंकि यह एक कोशिका से बना होता है जिसमें कई नाभिक होते हैं। Physarum polycephalum अन्य जीवों की तरह व्यवहार नहीं करता। अर्थ एंड लाइफ साइंस के प्रोफेसर, फ्रांस की स्पेस एजेंसी CNES से जुड़े हुए और इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए एक वैज्ञानिक पियरे फेरैंड बताते हैं कि यह एक ऐसी एकल कोशिका है जो बिना विभाजित हुए बढ़ती है।
माइक्रोग्रैविटी में क्या होगा असर?
एक पीले और स्पंजी स्लाइम मोल्ड में न ही मुंह होता है, न पैर और न ही मस्तिष्क। वैज्ञानिकों का टारगेट इस जीव पर भारहीनता के असर की जांच करना है। कोई भी साइंटिफिक पेपर इस मिशन की डिजाइन का हिस्सा नहीं है। फैरेंड ने कहा कि कोई नहीं जानता कि माइक्रोग्रैविटी वातावरण में इस जीव का व्यवहार क्या होगा? यह किस तरह दिशा में आगे बढ़ेगा? क्या यह ऊपर जाएगा या दाएं-बाएं बढ़ेगा।
स्पेस भेजा गया पिज्जा
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने मंगलवार को Northrop Grumman कंपनी की मदद से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के लिए सप्लाई भेजी हैं। कंपनी का Cygnus Cargo Ship जहाज मंगलवार को वर्जिनिया के पूर्वी तट से रवाना हुआ। यह गुरुवार तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचेगा। सप्लाई कैप्सूल में वैज्ञानिकों के लिए एक पिज्जा किट और चीज़ स्मोर्गसबॉर्ड के साथ फ्रेश सेब, टमाटर और कीवी शामिल हैं। यह अब तक का सबसे भारी रॉकेट है जिसका वजन 8200 पाउंड यानी 3700 किग्रा है।
Next Story