विश्व
महिला से कार छीनने आया था लुटेरा, अगले ही पल फिल्मी स्टाइल में हो गई धुनाई
Rounak Dey
19 Sept 2022 7:19 AM IST

x
देखकर नेटिजंस लुटेरे को काबू में करने वाले रेस्टोरेंट स्टाफ को रियल हीरो बता रहे हैं.
अमेरिका (US) के एक रेस्टोरेंट की पार्किंग में उस वक्त बवाल मच गया जब एक लुटेरे ने महिला की कार चुराने की कोशिश करी. फ्लोरिडा (Florida) के ओकालूसा काउंटी में सामने आए इस मामले में एक फास्टफूड रेस्टोंरेंट में काम करने वाले शख्स की बहादुरी से लूट की एक वारदात होते-होते बच गई.
लुटेरे को घसीट घसीट कर पीटा
दरअसल इस मामले में एक महिला अपने बच्चे के साथ अपनी गाड़ी निकाल रही थी, तभी अचानक एक लुटेरा वहां आता है और महिला से कार की चाबी छीनने लगता है. रेस्टोरेंट से थोड़ी ही दूर पर पार्किंग में खड़े उस लुटेरे ने सोंचा भी नहीं होगा कि अगले ही पल उसके साथ बहुत बुरा होने वाला है. महिला के चीखने की आवाज सुनकर रेस्टोरेंट का एक स्टाफ दौड़ते हुए आता है. फिर वो फिल्मी स्टाइल में लुटेरे की ऐसी धुनाई करता है कि वह जिंदगी में दोबारा कभी चोरी करने के बारे में नहीं सोचेगा.
आप भी देखिए वीडियो
जब रेस्टोरेंट कर्मी उस लुटेरे को पीट रहा होता है तभी वहां पहुंचे लोग इस घटना का वीडियो बना लेते हैं. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
जब लोग इस घटना का वीडियो बना रहे थे तभी किसी ने ओकालूसा काउंटी पुलिस को फोन कर दिया. खबर मिलते ही पांच मिनट के भीतर मौके पर पहुंची पुलिस ने 43 साल के आरोपी विलियम को गिरफ्तार कर लिया है. उस पर हथियार के दम पर कार लूटने का आरोप लगा है.
लोगों ने की तारीफ
क्राइम की एक वारदात को जब समय रहते रोक लिया गया तो स्थानीय पुलिस के साथ अब सोशल मीडिया पर भी लोग उस बहादुर और जाबांज रेस्टोरेंट स्टाफ की बहादुरी की भी तारीफ कर रहे हैं. खुद शहर की पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर लुटेरे की पिटाई का यही वीडियो शेयर किया है. जिसके बाद वीडियो को देखकर नेटिजंस लुटेरे को काबू में करने वाले रेस्टोरेंट स्टाफ को रियल हीरो बता रहे हैं.
Next Story





