विश्व

कमाई का रिकॉर्ड! अरबपतियों की लिस्ट में एक बार फिर बदलाव, पलट गई बाजी...

jantaserishta.com
26 March 2024 3:29 AM GMT
कमाई का रिकॉर्ड! अरबपतियों की लिस्ट में एक बार फिर बदलाव, पलट गई बाजी...
x
लंबे समय तक अरबपति नंबर वन की कुर्सी पर काबिज रह सकते हैं।
नई दिल्ली: दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में एक बार फिर बड़ा बदलाव हुआ है। फ्रांस के बिजनेसमैन बर्नार्ड अर्नाल्ट एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने चंद दिन पहले अरबपति नंबर वन बने जेफ बेजोस से उनका ताज छिन लिया है। इस महीने बिलेनियर इंडेक्स में टॉप पोजीशन पर कई उलटफेर हुए। पहले एलन मस्क दुनिया के सबसे बड़े रईस थे। जेफ बेजोस ने मस्क से अरबपति नंबर वन का रुतबा छीन लिया। फिर जेफ बेजोस को पछाड़कर बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के सबसे बड़े रईस बने। फिर अर्नाल्ट से बेजोस ने ताज छीना और आज एक बार फिर बर्नार्ड ने अपना ताज वापस पा लिया।
दुनिया के अमीरों की लिस्ट में भारी उथल-पुथल के बीच अब जेफ बेजोस 202 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। बर्नार्ड अर्नाल्ट 230 अरब डॉलर के साथ दुनिया के सबसे बड़े रईस बन गए हैं। अब 200 अरब डॉलर क्लब में दो लोग हैं। दुनिया के पहले और दूसरे नंबर के अरबपति के बीच अब फासला 28 अरब डॉलर का है। यानी बर्नार्ड लंबे समय तक अरबपति नंबर वन की कुर्सी पर काबिज रह सकते हैं।
आज ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में एलन मस्क 187 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। मार्क जुकरबर्ग 178 अरब डॉलर के साथ चौथे, बिल गेट्स 153 अरब डॉलर के साथ पांचवें, स्टीव बाल्मर 146 अरब डॉलर के साथ छठे, लैरी एलिसन 139 अरब डॉलर के साथ सातवें, लैरी पेज 136 अरब डॉलर के साथ आठवें स्थान पर हैं। वॉरेन बफेट 136 अरब डॉलर के साथ नौवें और सर्गी ब्रिन 129 अरब डॉलर के साथ 10वें पोजीशन पर हैं। अडानी 15वें और अंबानी 11वें स्थान पर हैं।
मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग कमाई में नंबर वन: इस साल कमाई में नंबर वन पोजीशन पर मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग हैं। जुकरबर्ग 50.4 अरब डॉलर कमा चुके हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर जेनसन हुआंग हैं, जिन्होंने 39.6 अरब डॉलर कमाया है। जेफ बेजोस 25.5 अरब डॉलर की कमाई के साथ इस लिट में तीसरे और बर्नार्ड अर्नाल्ट 22.8 अरब डॉलर की कमाई के साथ चौथे स्थान पर हैं।
Next Story