विश्व

फेसबुक पर लाइव था रिपोर्टर, चोर हाथ से फोन छुड़ाकर भागा, फिर...देखें हैरान करने वाला वीडियो

jantaserishta.com
22 Oct 2021 8:36 AM IST
फेसबुक पर लाइव था रिपोर्टर, चोर हाथ से फोन छुड़ाकर भागा, फिर...देखें हैरान करने वाला वीडियो
x
इस दौरान 20 हजार से ज्यादा लोग उसे देख रहे थे.

नई दिल्ली: मिस्र में एक पत्रकार के हाथ से फोन छुड़ाने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. शख्स पर आरोप है कि जब पत्रकार लाइव ब्रॉडकास्ट कर रहा था, तब वो उसके हाथ से फोन छुड़ाकर भाग गया था. हालांकि, चोर ने अनजाने में अपना चेहरा भी दर्शकों को दिखा दिया, जिस कारण उसे पुलिस ने कुछ गिरफ्तार कर लिया.

ब्रिटिश न्यूज वेबसाइट द गार्जियन के मुताबिक, मिस्र के एक रिपोर्ट महमूद राघेब काहिरा में आए भूकंप के बाद सड़क से ही लाइव रिपोर्टिंग कर रहे थे. तभी एक मोटरसाइकल पर सवार शख्स आया और उसने उनके हाथ से फोन छुड़ा लिया. हालांकि, फोन का कैमरा चालू था, इसलिए अनजाने में उस चोर का चेहरा भी फेसबुक पर आ गया.
महमूद फेसबुक पर लाइव रिपोर्टिंग कर रहे थे और तभी उनके हाथ से उनका फोन छुड़ा लिया गया. इस दौरान 20 हजार से ज्यादा लोग उसे देख रहे थे.
गार्जियन ने मिस्र की न्यूज वेबसाइट Youm7 के हवाले से बताया कि इस घटना के बाद गृह मंत्रालय ने संदिग्ध चोर की पहचान करने के लिए 'मॉडर्न टेक्नोलॉजी' का इस्तेमाल किया था. रिपोर्ट के मुताबिक, उस व्यक्ति को कुछ ही घंटों में उसके घर से गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले जाया गया, जहां पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें चोर सिगरेट पीता नजर आ रहा है. एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया, जिसे अब तक 60 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना मिस्र के चौथे सबसे बड़े शहर शुभ्र अल-खैमाह की है. मिस्र के गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि वो व्यक्ति 'बेरोजगार' था और उसने चुराया हुआ फोन बेच दिया है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story