विश्व
पीटीआई के बागी सदस्य ने उड़ाया इमरान का मजाक, कहा- आपने घबराना नहीं है.
Rounak Dey
9 April 2022 2:20 PM IST

x
आज संसद पीएम को हटाने जा रही है. इमरान खान एक सिलेक्टेड पीएम हैं. स्पीकर साहब आप कोर्ट के आदेश को नही मान रहे हैं.
पीटीआई के असंतुष्ट सदस्य नूर आलम खान ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का मजाक उड़ाते हुए कहा कि घबराना नहीं है.
वोटिंग में देरी करने की कोशिश कर रही इमरान की पार्टी- पाकिस्तानी विपक्ष
पाकिस्तान सरकार की साजिश है किस तरह से वोटिंग में देरी की जा सकती है, सरकार की तरफ से संसद बड़ी बड़ी स्पीच देंगे उनके नेता जिसकी वजह से देरी होगी.
सदन के अंदर ही पोस्टर बना रहे इमरान की पार्टी के नेता
इमरान खान की पार्टी के नेता सदन के अंदर ही पोस्टर बना रहे है
पाक के अंदरूनी मामलों में हो रहा है विदेशी दखल
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद करैशी ने कहा कि यह पाक के अंदरूनी मामले में विदेशी दखल है. आखिर विपक्ष के लोग क्यों घबरा रहे हैं. आपको किस चीज का डर है.
इमरान खान ने जनता के सामने जाने का किया फैसला
पीएम इमरान खान ने जनता के सामने जाने का फैसला किया है. उन्होंने कहा है कि इस समस्या को दूर करने के लिए पीएम ने कहा कि जनता के सामने जाते है जनता को फैसला करने देते है. हम हर मुकाबला करने के लिए तैयार हैं. हम विदेशी साजिश की जांच कर रहे हैं.
कोर्ट के फैसले का करेंगे सम्मान - इमरान खान
विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि इमरान खान कोर्ट के फैसले से मायूस हैं लेकिन वह उसका सम्मान जरूर करेंगे.
लोकतंत्र के मुताबिक प्रस्ताव का विरोध हमारा हक- शाह महमूद करैशी
अविश्वास प्रस्ताव पर बोले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, कहा- लोकतंत्र के मुताबिक प्रस्ताव का विरोध हमारा हक
पाकिस्तान के संविधान का किया गया उल्लंघन- विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ
पाकिस्तान के नेता विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा कि कल जब कोर्ट ने इमरान खान और डिप्टी स्पीकर के फैसले को रद्द किया तो पाकिस्तान के संविधान का उल्लंघन किया गया था.
उन्होंने कहा कि कोर्ट ने आदेश दिया है कि आज आप उसके हिसाब से कार्यवाही शुरू करेंगे. मैं विपक्ष की एकता को सलाम करता हूं. आज संसद पीएम को हटाने जा रही है. इमरान खान एक सिलेक्टेड पीएम हैं. स्पीकर साहब आप कोर्ट के आदेश को नही मान रहे हैं.
Next Story





