कोरोना की चपेट में आईं ब्रिटेन की महारानी, बकिंघम पैलेस ने दी ये जानकारी

नई दिल्ली: ब्रिटेन की 95 साल की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं. बकिंघम पैलेस ने रविवार को ये जानकारी दी. शाही महल ने एक सूचना में कहा है कि महारानी को कोविड-19 के कारण सर्दी जैसे सामान्य लक्षण दिख रहे हैं. 95 साल की महारानी अभी अपने विंडसर पैलेस में ही हैं औऱ अगले कुछ दिनों तक सिर्फ सामान्य कामकाज ही करेंगी. शाही महल का कहना है कि महारानी चिकित्सीय सेवाएं लेती रहेंगी और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार ही कामकाज करेंगी. वो कोविड-19 की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करेंगी. मौजूदा समय में ब्रिटेन सरकार की कोविड नीति के मुताबिक, कोई भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे 10 दिनों तक खुद को आइसोलेशन में रखना जरूरी होता है. अगर उसकी छठवें और सातवें दिन रिपोर्ट निगेटिव आती है तो ही वह क्वारंटाइन से बाहर आ सकता है. हालांकि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने रविवार को ही कहा है कि वो सेल्फ आइसोलेशन की इस नीति को खत्म करने पर विचार कर रहे हैं और वैक्सीनेशन पर ही आगे ध्यान दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमें कोविड के साथ ही सामान्य तरीके से जीवन जीना सीखना होगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





