विश्व

भविष्यवक्ता ने पुतिन की मौत की भविष्यवाणी की, जाने कब, कैसे और कहां होगी हत्या?

Neha Dani
28 May 2022 11:24 AM GMT
भविष्यवक्ता ने पुतिन की मौत की भविष्यवाणी की, जाने कब, कैसे और कहां होगी हत्या?
x
उनके कट्टर समर्थक रहे लोगों ने अब उन पर विश्वास खो दिया है।

मॉस्को : एक रूसी भविष्यवक्ता ने पुतिन की मौत की भविष्यवाणी की है। उनका मानना है कि क्रेमलिन प्रमुख का 'आतंक का राज' 2022 के अंत से पहले खत्म हो जाएगा। प्रसिद्ध रूसी शो बैटल ऑफ साइकिक्स में हिस्सा लेने वाले अलेक्जेंडर कांटोनिस्टोव ने रूस को लेकर पूरे साल की कई भविष्यवाणियां की हैं। यूक्रेन युद्ध के एक महीने बाद स्थानीय मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि रूसी जनता के लिए मुश्किल वक्त आने वाला है जो देश में असंतोष को जन्म देगा।

उनका मानना था कि अप्रैल के मध्य तक रूसी सैनिकों को यूक्रेन से वापस आने का आदेश दिया जा सकता है, हालांकि यह भविष्यवाणी सच नहीं हुई। मिरर की खबर के अनुसार कांटोनिस्टोव ने भविष्यवाणी की है कि 'जहर' और 'शारीरिक प्रताड़ना' जैसी घटनाओं के चलते गर्मियों के अंत से पहले पुतिन की हत्या की जा सकती है। उन्होंने कहा, 'जून की शुरुआत से पुतिन के जीवन का सबसे कठिन समय शुरू हो जाएगा। उन्हें जहर देने या शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के प्रयास किए जा सकते हैं।'
'अपने लोगों को दुश्मन समझने लगेंगे पुतिन'
भविष्यवक्ता ने कहा कि मानसिक विकार के चलते रूस के नेतृत्व के संबंध में पुतिन के फैसलों पर असर पड़ सकता है। उनका का दमन और बढ़ सकता है और वह अपने लोगों को ही अपना दुश्मन मान सकते हैं। इस दौरान उनके फैसले आने वाले भविष्य में उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। पुतिन की मौत की भविष्यवाणी करते हुए उन्होंने कहा, 'पुतिन क्रेमलिन में अपने ऑफिस के भीतर मर सकते हैं क्योंकि अपने 'जीवन के शिखर पर' उनके 'मरने की संभावना' सबसे ज्यादा है।'
'ऑफिस के अंदर हो सकती है मौत'
कांटोनिस्टोव के मुताबिक पुतिन के जीवन का शिखर अगस्त-सितंबर 2022 तक है और इस दौरान उनकी मौत की संभावना बहुत अधिक है और यह उनके ऑफिस के अंदर हो सकती है। खुफिया ठिकानों पर छुट्टियां बिताने वाले पुतिन अब अंडरग्राउंड हो चुके हैं और इस डर में जी रहे हैं कि उनके करीबी उन्हें टारगेट कर सकते हैं। उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि यूक्रेन पर हमले के उनके फैसले के कारण कभी उनके कट्टर समर्थक रहे लोगों ने अब उन पर विश्वास खो दिया है।

Next Story