विश्व

विमान दुर्घटनाग्रस्त, कम से कम 6 लोगों की मौत, LIVE VIDEO

jantaserishta.com
16 Dec 2025 8:45 AM IST
विमान दुर्घटनाग्रस्त, कम से कम 6 लोगों की मौत, LIVE VIDEO
x
आग का गोला बना प्लेन.
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको के सेंट्रल स्टेट ऑफ मेक्सिको में सैन माटेओ एटेंको नगर में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय प्रशासन के अनुसार इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। राज्य के नागरिक सुरक्षा समन्वयक एड्रियन हर्नांदेज़ रोमेरो ने बताया कि विमान में कुल 10 लोग सवार थे, जिनमें पायलट और सह-पायलट भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
हर्नांडेज कहा कि यह एक निजी जेट विमान था, जिसमें आठ यात्री और दो चालक दल के सदस्य रजिस्टर्ड थे। हालांकि, दुर्घटना के कई घंटे बाद तक केवल सात शव ही बरामद किए जा सके थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान ने एक फुटबॉल मैदान में उतरने की कोशिश की थी, लेकिन पास के एक व्यावसायिक भवन की मेटल की छत से टकरा गया। टक्कर के बाद वहां भीषण आग लग गई। हादसे की जांच की जा रही है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य की सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि राहत और बचाव दल मौके पर काम कर रहे हैं और लोगों से अपील की गई है कि वे उस क्षेत्र से दूर रहें।
यह दुर्घटना सोमवार को एक औद्योगिक इलाके में हुई, जो टोलुका अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग 5.7 किलोमीटर दूर है। यह हवाई अड्डा तोलूका घाटी का एक प्रमुख विमानन केंद्र है। मेक्सिको के इंफ्रास्ट्रक्चर, कम्युनिकेशंस और ट्रांसपोर्ट मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर हुआ।
सैन माटेओ एटेंको की मेयर एना मुनिज नेरा ने घटनास्थल का दौरा किया और लोगों से फिर अपील की कि वे वहां न जाएं। उन्होंने बताया कि यह विमान जेट प्रो कंपनी का था और जमीन पर किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null