विश्व

शख्स ने 5 साल तक नौकरी में कुछ नहीं किया, फिर भी मिलती रही पूरी सैलरी, जानें कैसे?

jantaserishta.com
23 Dec 2021 3:58 PM IST
शख्स ने 5 साल तक नौकरी में कुछ नहीं किया, फिर भी मिलती रही पूरी सैलरी, जानें कैसे?
x

DEMO PIC

नई दिल्ली: एक शख्स ने ऑनलाइन शेयरिंग साइट Reddit पर अपने जीवन का ऐसा अनुभव शेयर किया जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाए. दरअसल, इस शख्स ने 5 साल तक अपनी नौकरी के दौरान कुछ भी नहीं किया. लेकिन फिर भी उसे हर साल दूसरे कर्मचारियों की तरह ही सैलरी हाइक और प्रमोशन मिलता रहा.

इस शख्स ने बताया कि उसने साल 2015 से डेटा एंट्री ऑपरेटर की पोजिशन पर नौकरी ज्वाइन की थी. उन्हें एक ईमेल के तहत कुछ डॉक्यूमेंट्स भेजे जाते थे, जिसकी इंफॉर्मेशन उन्हें सिस्टम में फीड करनी होती थी. उसने बताया कि वो काम के नाम पर रात भर कुछ नहीं करता था, फिर भी उसका कोई नुकसान नहीं हुआ.
अब वो अपना काम कैसे करता था? इस पर उसने बताया कि वो एक ऐसे कोड का इस्तेमाल करता था, जिसके जरिये उसका सारा काम कुछ मिनटों में हो जाता था. इस कोड को भी इस शख्स ने एक फ्रीलांसर से डेवलप कराया था क्योंकि उसे खुद कोडिंग नहीं आती थी. इसके लिए उसे अपनी दो महीने की सैलरी के बराबर पैसे कोडिंग वाले को दिए थे. उसे सिर्फ इतना बताना था कि वो एक घंटे में कितने ऑर्डर प्रोसेस करना चाहता था.
चूंकि कंपनी ट्रांसपोर्ट के पैसे बचाना चाहती थी, इसलिए इस शख्स को घर से ही काम करने की परमिशन मिल गई थी. कोडिंग के बाद उसका रात भर का काम सिर्फ 5 मिनट में हो जाता था. शख्स ने बताया कि इस दौरान वह कम्प्यूटर को चलाकर छोड़ देता था. फिर आराम से फिल्में देखता था. कई बार तो वह सो भी जाता था.
हैरानी की बात तो ये है कि, उसे अपने काम के लिए कई बार प्रमोशन भी मिला और कई बार अच्छी नौकरियों के ऑफर भी मिले. हालांकि जब वो यहां सब कुछ सेट कर चुका था, तो उसने नौकरी नहीं छोड़ी. उसे छुट्टी न लेने की वजह से भी सैलरी में हाइक दी गई. जब भी कोई अन्य सहकर्मी उसके बराबर काम करता, तो वह शख्स अपने कोड में बदलाव करके अपने काम को बढ़ा लेता था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story