विश्व

मरीज ने तोड़ा दम, ऐसे हुआ खतरनाक इंफेक्‍शन!

jantaserishta.com
22 Sept 2022 11:49 AM IST
मरीज ने तोड़ा दम, ऐसे हुआ खतरनाक इंफेक्‍शन!
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मछली की 1 इंच लंबी हड्डी निगल ली.
नई दिल्‍ली: एक किसान ने गलती से मछली की 1 इंच लंबी हड्डी निगल ली. इस हड्डी की वजह से उसकी आंत में छेद हो गया और वह खतरनाक इंफेक्‍शन का शिकार हो गया. यही इंफेक्‍शन जानलेवा बन गया और मरीज की मौत हो गई. यह घटना श्रीलंका में सामने आई.
मछली की हड्डी खाने से मौत की घटना 'इंटरनेशनल जर्नल ऑफ सर्जरी केस रिपोर्टस' (International Journal of Surgery Case Reports) में प्रकाशित हुई है. श्रीलंका के रहने वाले मरीज की उम्र 60 साल थी. शख्‍स दर्द, उल्‍टी, कब्ज और बढ़े हुए पेट के साथ अस्‍पताल में भर्ती हुआ था.
उसकी हालत देख उसे 'इंटेंसिव केयर' में एडमिट किया गया. कई जांच हुई, इन रिपोर्टों में सामने आया कि उसके पेट में फ्लूड भर गया है. इस तरह के लक्षण तब होते हैं जब किडनियां काम करना बंद कर देती हैं. यह बहुत हद तक 'सेप्सिस' का लक्षण होता है. सेप्सिस में बॉडी का इम्‍यून सिस्‍टम अंगों के खिलाफ ही अटैक करता है.
इसके बाद दो घंटे तक मरीज का ऑपरेशन चला, इसमें सामने आया कि आंत में छोटा छेद हो रखा है. जांच पर पता चला कि ऐसा 1 इंच की मछली की हड्डी को निगलने के कारण हुआ.
मरीज को बचाने के लिए डॉक्‍टरों ने आंत के संक्रमित हिस्‍से को हटाया. लेकिन, मरीज की कार्डियक अरेस्‍ट की वजह से मौत हो गई.
स्‍टडी के मुताबिक, मछली की हड्डियों को निगलने से पेट में इस तरह की दिक्‍कतें होती हैं. इस स्‍टडी को लेकर एम्‍स के डॉक्‍टर विप्‍लब कुमार मिश्रा ने कहा कि ऐसे केस काफी कॉमन हैं. खासकर तटीय इलाकों में, जहां लोग मछली का रोज सेवन करते हैं.
वहीं विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर इस तरह के मामलों के बारे में जल्‍द पता चल जाए तो इलाज संभव है. लेकिन, अगर इलाज में देरी हो तो मरीज की मौत भी हो सकती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story