विश्व

OMG! बुजुर्ग को 20 साल की लड़की से प्यार हुआ, फिर...

jantaserishta.com
26 Sept 2022 11:45 AM IST
OMG! बुजुर्ग को 20 साल की लड़की से प्यार हुआ, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।
नई दिल्‍ली: 60 साल के अशरफ अली, 20 साल की अंबर को दिल दे बैठे. दोनों ने लव मैरिज कर ली. शुरुआत में अंबर के परिवार ने अशरफ की उम्र के कारण शादी पर ऐतराज जताया, लेकिन आखिरी में जीत मोहब्‍बत की हुई. अशरफ और अंबर की लव स्‍टोरी का वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है.
पाकिस्‍तान के रहने वाले इस शादीशुदा कपल की उम्र में 40 साल का अंतर है. 60 साल के अशरफ अली की कॉस्‍मेटिक की दुकान थी जो कोरोना काल में बंद हो गई. इसी दुकान पर अंबर लिपिस्‍टक, पाउडर, परफ्यूम, आईलाइनर खरीदने आती थीं. अशरफ के मुताबिक- दुकान पर जब ये (अंबर) आईं तो मैं इन्‍हें पसंद आ गया. इसके बाद सिलसिला आगे बढ़ गया.
अंबर ने बताया कि अशरफ की दुकान पर इसलिए कॉस्‍मेटिक खरीदने जाती थीं, क्‍योंकि जो चीजें इनके यहां मिलती थी, उनकी क्‍वालिटी काफी शानदार थी. दुकान में मुलाकात के दौरान दोनों में आपसी समझ बननी शुरू हुई.
अशरफ ने बताया कि सभी भाई-बहनों में वह सबसे बड़े थे. सभी की शादी उन्‍होंने ही करवाई. केवल उन्हीं की शादी रह गई थी. इसी दौरान अंबर दुकान पर आईं तो तो उन्‍हें काफी अच्‍छी लगी.
अंबर ने ही अशरफ अली को प्रपोज किया. अंबर के प्रपोज की बात सुनकर अशरफ अली को काफी अच्‍छा लगा, उन्होंने बताया कि यह बहुत बड़ी बात थी.
अशरफ अली से जब उम्र के अंतर के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि जब मोहब्‍बत होती है तो यह सब चीजें मायने नहीं रखती हैं. लोगों को अजीब लग सकता है पर मोहब्‍बत किसी भी उम्र में हो सकती है.
'एजगैप' पर अंबर ने कहा मोहब्‍बत की कोई उम्र नहीं होती है. मुझे तो इनका व्‍यवहार काफी अच्‍छा लगा. उम्र का क्‍या है? उम्र का कुछ नहीं होता, लेकिन इनके जैसा इंसान मुझे कभी नहीं मिलता.
क्‍या किसी ने रिश्‍ते पर ऐतराज जताया? इस पर अंबर ने कहा कि कई लोग इस रिश्‍ते के खिलाफ थे, लेकिन जब प्‍यार हो जाता है तो फिर दुनिया क्‍या कर सकती है. अशरफ अली ने बताया कि उनके परिवार में सभी लोग इस रिश्‍ते से काफी खुश थे. अंबर ने बतौर शौहर अशरफ अली की तारीफ की. अंबर ने कहा कि वह उनकी हर चीज का ध्‍यान रखते हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story