विश्व
किंग चार्ल्स के अभिषेक में प्रयोग होने वाले तेल में पशुओं से प्राप्त सामग्री नहीं होगी शामिल
jantaserishta.com
4 March 2023 10:37 AM IST

x
लंदन (आईएएनएस)| किंग चार्ल्स तृतीय के 6 मई को होने वाले राज्याभिषेक के दौरान जिस तेल का इस्तेमाल किया जाएगा, उसमें जानवरों से प्राप्त सामग्री नहीं होगी। मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, राज्याभिषेक के लिए क्रिस्म ऑयल को शुक्रवार को यरुशलम के पैट्रिआर्क और येरुशलम के एंग्लिकन आर्कबिशप द्वारा चर्च ऑफ द होली सेपल्चर में पवित्र किया गया।
चर्च ऑफ द होली सीपुलचरशहर के सबसे पवित्र ईसाई स्थलों में से एक है।
नए तेल में तिल, गुलाब, चमेली, दालचीनी, नेरोली और बेंजोइन के मिश्रण के साथ सुगंधित जैतून का तेल शामिल है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, कैंटरबरी के आर्कबिशप जस्टिन वेल्बी ने माउंट ऑफ ऑलिव्स से तेल के उपयोग का स्वागत किया, जो यरुशलम के बाहर एक जगह है जहां बाइबिल के कई संबंध हैं।
आर्कबिशप ने कहा,यह राज्याभिषेक, बाइबिल और पवित्र भूमि के बीच गहरे ऐतिहासिक संबंध को प्रदर्शित करता है।
प्राचीन काल से राजाओं को इस पवित्र स्थान से निकाले गए तेल से अभिषेक किया जाता रहा है।
Tagsकिंग चार्ल्सकिंग चार्ल्स तृतीयराज्याभिषेकतेलपशुओंking charlesking charles iiicoronationoilanimals
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





