
x
बीजिंग: वर्तमान में, चीन ने 1,509 बड़े मॉडल जारी किए हैं, जो दुनिया भर में जारी 3,755 बड़े मॉडलों में पहले स्थान पर है। चीन के कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रौद्योगिकी उद्योग के विकास से नई सफलता का स्वागत करने की उम्मीद है। यह जानकारी 2025 विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता महासभा में मिली।
2025 विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता महासभा में "चीनी कृत्रिम बुद्धिमत्ता उद्योग नवाचार उपलब्धियां प्रदर्शनी" की स्थापना की गई। यह प्रदर्शनी "बुद्धिमत्ता नई गुणवत्ता को प्रेरित करती है, बुद्धिमत्ता हजारों उद्योगों को सशक्त बनाती है और बुद्धिमत्ता विश्व को लाभान्वित करती है" विषय पर केंद्रित है, जो चीन के कृत्रिम बुद्धिमत्ता उद्योग की नवीनतम प्रगति को प्रदर्शित करती है।
चीनी सूचना और दूरसंचार अनुसंधान प्रतिष्ठान के निगरानी आंकड़ों से पता चलता है कि वर्तमान में दुनिया में 35,000 से ज्यादा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनियां हैं, जिनमें से 5,100 से ज्यादा चीन में हैं, जो दुनिया की कुल संख्या का लगभग 15 प्रतिशत है। साथ ही उन चीनी कंपनियों का पैमाना निरंतर विकसित हो रहा है, और वे कंपनियां बुनियादी नींव और उद्योग अनुप्रयोगों को शामिल करते हुए एक संपूर्ण औद्योगिक प्रणाली का निर्माण कर रही हैं। इसके अलावा, दुनिया में 271 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यूनिकॉर्न कंपनियां हैं, जिनमें से 71 चीन में हैं, जो दुनिया की कुल संख्या का लगभग 26 प्रतिशत है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





